दिल्ली की CM Rekha Gupta होली से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचीं। CM Rekha Gupta ने एक्स हैंडल पर भी आडवाणी से मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की हैं। रेखा गुप्ता ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री को शुभकामना दी और उनका आशीर्वाद लिया।
दिल्ली की CM Rekha Gupta होली से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचीं। उन्होंने एक्स हैंडल पर भी आडवाणी से मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की हैं। CM Rekha Gupta ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री को शुभकामना दी और उनका आशीर्वाद लिया। रेखा गुप्ता ने कहा कि हमें उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदा प्राप्त होता रहे।
लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के बाद रेखा गुप्ता ने एक्स हैंडल पर लिखा कि देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम नेता, भारत रत्न आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से उनके घर पर भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने का सुअवसर मिला। उनका पूरा जीवन देशसेवा, त्याग और समर्पण की एक अद्भुत मिसाल है, जो हम सभी को प्रेरणा देता है। उनकी दूरदृष्टि, नीतिगत दृढ़ता और देश निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करती हूँ। आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें सदा प्राप्त होता रहे।
भाजपा के संस्थापक सदस्य प्रो. श्री विजय कुमार मल्होत्रा से रेखा गुप्ता भी मुलाकात करने पहुंचीं। रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता, प्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी से मिलकर उनका आशीर्वाद मिला। उनका मार्गदर्शन और अनुभव सदैव समाज और राजनीति के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश का विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। आपका स्नेह, आशीर्वाद और बहुमूल्य मार्गदर्शन पाकर मैं स्वयं को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं।
देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम नेता, भारत रत्न आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से उनके आवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर मिला।
उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक अनुपम मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत… pic.twitter.com/LD1Vwjq88S
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 12, 2025