क्यों माना जाता है हाथ में ॐ के निशान का होना दुर्लभ,आइए जाने

किसी व्यक्ति के हाथ में ओम के निशान का होना काफी दुर्लभ माना जाता है लेकिन यदि किसी व्यक्ति के हाथ में यह निशान बना हुआ है तो वह व्यक्ति बहुत ही ज्यादा सौभाग्यशाली होता है यह निशान हाथ में जिस भी पर्वत पर बना होता है उसका परिणाम लगभग समान ही होता है जिन लोगों के हाथों में ओम का निशान बना होता है वह हम हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं विपरीत परिस्थितियों में भी यह लोग हार ना मानकर लगातार परिस्थितियों से जूझते रहते हैं ओम निशान वाले लोग बहुत अधिक धार्मिक भी होते हैं।

See also–https://newz24india.com/6-2-2022-lets-know-todays-day-from-aries-to-pisces-horoscope/

जो लोग पूजा पाठ नहीं करते हैं अर्थात नास्तिक प्रवृत्ति के होते हैं उन लोगों के हाथों में ओम का निशान दानी बनाता है ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोग दूसरों की बहुत अधिक मदद करते हैं।

 

आस्तिक प्रवृत्ति के लोग अधिक पूजा पाठ करने वाले होते हैं जिन लोगों के हाथ में उनके निशान बने होते हैं वह लोग ज्योतिष के मुताबिक उच्च स्तर के अधिकारी और बड़े व्यापारी बनते हैं इस तरह के लोग अधिक परिश्रम करके अपने जीवन में खुशियां लेकर आते हैं।

 

हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक शनि पर्वत पर जिन लोगों के ओम बना होता है वे लोग न्याय प्रिय होते हैं तथा यह लोग एकांत प्रिय भी होते हैं यदि अध्यात्म के क्षेत्र से देखा जाए तो यह लोग अध्यात्म में विशेष रूचि रखते हैं।

See also–https://newz24india.com/these-measures-on-the-day-of-achala-saptami-to-get-rid-of-debt/

 

शनि पर्वत पर ओम का निशान बना होना यह संकेत देता है कि व्यक्ति बहुत ज्यादा संतोषी प्रवृत्ति का है जिन लोगों के हाथ में ओम सूर्य पर्वत पर बना होता है तो यह निशान उस व्यक्ति को मान सम्मान दिलाता है।

यदि व्यक्ति के हाथ में मंगल पर्वत पर ओम का निशान बना हुआ है तो यह उस व्यक्ति को भूमि का अप्रत्याशित लाभ दिलाता है इस तरह के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत होती है। अमूमन इस तरह के लोग बीमार ही नहीं होते हैं रक्त विकार जैसी समस्या भी इस तरह के लोगों को नहीं होती।

See also–https://newz24india.com/if-such-marks-are-made-in-your-hands-then-your-yoga-is-to-go-abroad/

यदि किसी व्यक्ति के हाथों में बुध पर्वत पर ओम का निशान बना हुआ है तो ऐसा माना जाता है कि वह व्यक्ति परम ज्ञानी होता है यह ओम का निशान उसे परम ज्ञानी बनाता है।

Exit mobile version