थकान को दूर और घर को खुशबूदार बनाएंगे ये इंडोर प्लांट्स

अगर आप ऑफिस से थके हारे आते हैं और घर पहुंचते ही आपको एक प्यारी सी खुशबू आपकी दिनभर की थकान को मिटादे तो क्या ही कहना। जी हां, आप अपने घर को बहुत ही शौक से सजाते होंगे अगर आप इसके साथ इनडोर प्लांट को भी जगह देंगे तो यह चार चांद लगा देंगे। आप कुछ खुशबूदार इंडोर प्लांट्स को भी घर ला सकते हैं। इन प्लांट्स की खुशबू आपके घर को महकाने के साथ-साथ आपके दिमाग को भी शांत करेंगे। इनसे घर की शोभा तो बढ़ेगी ही साथ ही आपकी थकान को दूर कर आपके मूड को फ्रेश कर देंगे। आइए जानें कि किन- किन इंडोर प्लांट को आप अपने घर में लगा सकते हैं।

Hoyas
Hoyas को मोम का पौधा भी कहा जाता है क्योंकि इसके पत्ते मोम की तरह मोटे-मोटे होते हैं। फूल शुरुआत में सफेद होते हैं बड़े होते-होते गुलाबी और बैंगनी हो जाते हैं। ये पौधे कई प्रजातियों, आकारों और रंगों में खिलते हैं।

डैफ़ोडिल्स
डैफ़ोडील्स या छंतबपेेने को उगाना आसान होता है और इसके फूल वसंत ऋतु के दौरान उगते हैं। इसके हरे रंग के फूलों की सुगंध बहुत अच्छी होती है। इसके पौधे को सर्दियों में, पानी या मिट्टी के साथ आसानी से उगाया जा सकता है।

Miniature Roses
Miniature Roses (छोटे-छोटे गुलाब) के बिना इंडोर प्लांट्स की खुशबू अधूरी है। ये छोटे-छोटे गुलाब घर के कोने-कोने को महका देते हैं। इनकी खुशबू इतनी प्यारी है कि इसे भूलना मुश्किल है। इसे उगाने के लिए थोड़ी नमी, रौशनी और कुछ अंधेरे की जरूरत होती है।

लिली
सफेद लिली के फूलों की सुगंध कुछ.कुछ नींबू की महक की तरह होती है। आपको बता देंए Dior के  Hypnotic-Poison परफ़्यूम में लिली का इस्तेमाल बेस इंग्रीडिएंट के तौर पर किया जाता है। इसे घर में उगाने के लिए बस कम तापमान और ताजी हवा की आवश्यकता होती है।

यूकेलिप्टस
यूकेलिप्टस के पौधों में फूल नहीं होते हैं और ये आसानी से बढ़ते हैं। पत्तों से आने वाली महक पुदीने और शहद जैसी लगती है। इसकी खुशबू के साथ-साथ इसकी पत्तियों का इस्तेमाल चाय बनाने और स्क्रब के लिए किया जाता है। इसकी देखभाल करना भी आसान है। इसे ऐसे जगह पर रखें जहां धूप आती हो और खूब सारा पानी भी मिले।

साइट्रस
अगर आप घर के लिए खुशबूदार इंडोर प्लांट्स ढूंढ रहे हैं तो साइट्रस ज़्यादा सही ऑप्शन रहेगा। इसे घर में रखने के लिए कम से कम 6 घंटे के लिए धूप की जरूरत होती है। इसलिए इसे घर में उगाना आसान है।

लैवेंडर
लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल अरोमाथेरेपी में किया जाता है क्योंकि इसके ऑयल की महक से सिरदर्द दूर होता है और नींद अच्छी आती है। इसे सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसे बर्तन में लगाएं जिसमें छेद हो और मिट्टी भी पर्याप्त मात्रा में गीली रह सके।

जैस्मीन
सुंदर सफेद दिखने वाले जैस्मीन के फूलों की खुशबू तो अच्छी होती है साथ ही ये घर को भी खूबसूरत बनाते हैं। इसकी खुशबू घर के कोने-कोने को महका देती है। इसे उगाना ज़्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए नम मिट्टी और थोड़ी सी धूप की जरूरत होती है।

ऑर्किड्स
ऑर्किड देखने में तो सुंदर लगते ही हैं उनकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है। इन पौधों की कई प्रजातियां होती हैं और सबके रंग, खुशबू और आकार अलग होते हैं। हालांकि, इसकी वनिला और साइट्रस खुशबू सबसे अच्छी होती है। इन्हें रौशनी और कम पानी में आसानी से घर में रखा जा सकता है।

Plumerias
इसे Frangipani भी कहा जाता है। इसकी खुशबू कुछ-कुछ अनानास, बेर, गुलाब, पका हुआ केला, नारियल और अंगूर जैसी होती है। इसका इस्तेमाल इत्र, मोमबत्तियां और लोशन बनाने के लिए किया जाता है। इससे कुछ आश्यक तेल भी बनाए जाते हैं।

Geraniums

Geraniums की खुशबू कई तरह की होती है। जैसे सेब, नींबू और स्ट्रॉबेरी। इसको सुरक्षित रखने के लिए रौशनी और सूखे पॉटिंग मिश्रण की आवश्यकता होती है।

गार्डेनिया
गार्डेनिया की खुशबू परफ़्यूम जैसी होती है। इसलिए घर को खुशबूदार रखना है तो Gardenias को घर में जरूर लेकर आएं। इसकी देखबाल के लिए पानी, मिट्टी, सुबह की धूप और दोपहर में धूप के बाद आने वाली छांव इस इंडोर प्लांट के लिए जरूरी होती है।

Exit mobile version