राज्यउत्तर प्रदेश

UP News: योगी सरकार व्यापारियों को एक और राहत देने जा रही है, जीएसटी के विवादों को लेकर बड़ा फैसला

UP News: यूपी की योगी सरकार माल एवं सेवाकर टैक्स (जीएसटी) को लेकर व्यापारियों को बड़ी राहत देने वाली है। जीएसटी विवादों को हल करने के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में ट्रिब्यूनल खोला जाएगा।

UP News: यूपी की योगी सरकार माल एवं सेवाकर टैक्स (जीएसटी) को लेकर व्यापारियों को बड़ी राहत देने वाली है। जीएसटी विवादों को हल करने के लिए सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश के पांच जिलों लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और गाजियाबाद में ट्रिब्यूनल खोलने वाली है। व्यापारियों को इसके खुलने के बाद बहुत राहत मिलेगी। जीएसटी टैक्स के उनके विवादों को हल करना आसान होगा। इसमें चार सदस्य होंगे। केंद्रीय व राज्यकर सेवा में एक अधिकारी होगा और दो न्यायिक सेवा होंगी। यह प्रस्ताव राज्यकर मुख्यालय ने शासन को भेजा है और इस पर जल्द ही निर्णय होने की संभावना है।

माल एवं सेवाकर में व्यापारियों को सुनने के लिए जीएसटी ट्रिब्यूनल की व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश में मूल्य संवर्धित कर (वैट) में इसकी व्यवस्था थी, लेकिन वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई। ट्रिब्यूनल न्यायिक संस्थाएं होती है। इसका उद्देश्य न्यायपालिका को कम करना है। प्रशासनिक या कर विवादों को ट्रिब्यूनल सुलझाता है। ट्रिब्यूनल विवादों का निपटारा कर वादकारियों के अधिकारों का निर्धारण करती है।

जीएसटी वसूली के लिए राज्यकर विभाग ने जोनल कार्यालय और सचल दल इकाइयों का गठन किया है। टैक्स चोरी करने वालों पर कार्रवाई होती है। साथ ही, व्यापारी चोरी या अधिक टैक्स देने की मांग पर अपने पक्ष को सुनने के लिए वाद करता है। उत्तर प्रदेश में अभी तक जीएसटी से जुड़े न्यायायिक मामलों की सुनवाई के लिए जीएसटी ट्रिब्यूनल नहीं है।।

व्यापारियों को जीएसटी विवाद होने पर अभी तक अधिकारियों के पास प्रार्थना पत्र देने या न्यायालय जाने का विकल्प है। व्यापारिक संघों ने भी जीएसटी ट्रिब्यूनल बनाने की लंबी मांग की है। राज्यकर मुख्यालय ने इसे ध्यान में रखते हुए शासन को जीएसटी ट्रिब्यूनल का गठन करने का प्रस्ताव भेजा है. यह ट्रिब्यूनल व्यापारियों के टैक्स से जुड़े विवादित मामलों की सुनवाई करेगा और उनका समाधान करेगा। व्यापारियों को राहत मिलेगी और राज्यकर अधिकारियों को टैक्स विवाद के मामलों की सुनवाई से भी राहत मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button