Cervical Pain Exercises: सर्वाइकल के दर्द से जीना मुश्किल हुआ, इसलिए ये एक्सरसाइज अपने दिनचर्या में शामिल करें

Cervical Pain Exercises: क्या आप भी बार-बार सर्वाइकल दर्द का सामना करते हैं? अगर यह सच है, तो आपको हर दिन व्यायाम करना जरूर शामिल करना चाहिए।
Cervical Pain Exercises: सर्वाइकल दर्द के लिए कई कारण हो सकते हैं, जिनमें खराब लाइफस्टाइल, लंबे समय तक बैठे रहना और गलत पॉश्चर में बैठे रहना शामिल हैं। आप भी सर्वाइकल दर्द से अक्सर परेशान होते हैं? अगर यह सच है, तो आपको हर दिन व्यायाम करना चाहिए। इस तरह की एक्सरसाइज आपके सर्वाइकल दर्द को कम कर सकती है।
शोल्डर रोलिंग एक्सरसाइज
सर्वाइकल दर्द को कम करने के लिए आप शोल्डर रोलिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। सीधे बैठकर या सीधे खड़े होकर अपने कंधों को ऊपर की तरफ उठाएं, फिर उन्हें पीछे की तरफ घुमाते हुए नीचे लाएं। इस अभ्यास से आपकी गर्दन और कंधे की मांसपेशियों को हल्का महसूस होगा।
कॉलरबोन लिफ्ट
कॉलरबोन लिफ्ट अभ्यास सर्वाइकल दर्द को कम कर सकता है। सबसे पहले, सीधे बैठकर कंधों को मुक्त छोड़ दीजिए। अब अपनी छाती को बाहर की तरफ धकेलें और अपने कंधों को पीछे की तरफ खींचने की कोशिश करें। इस पॉश्चर को कुछ सेकेंडों तक होल्ड करने की कोशिश करें, फिर धीरे-धीरे अपने कंधों को वापस ले आएं।
नेक रोटेशन एक्सरसाइज
नेक रोटेशन व्यायाम गर्दन दर्द को कम कर सकते हैं। पहले सीधे बैठकर कंधों को ढीला छोड़ दीजिए। अब आपको अपनी गर्दन को धीरे-धीरे चारों तरफ घुमाना है। इस एक्सरसाइज की मदद से आपकी गर्दन की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाया जा सकता है।
सर्वाइकल के दर्द से बचाव के लिए आप इस तरह की एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपकी स्पाइन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।