Thyroid Symptoms: ये बदलाव शरीर में दिखने लगते हैं, थकान, कमजोरी और बढ़ता वजन, थायराइड के लक्षण हो सकते हैं

Thyroid Symptoms: ठीक समय पर इलाज न किया जाए तो थायराइड एक गंभीर समस्या बन सकती है। थायराइड को पहचानने के लिए शरीर में होने वाले इन बदलावों को देखें। जानिए थायराइड होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं?
Thyroid Symptoms: हमारे शरीर की एक महत्वपूर्ण ग्रंथि, थायराइड, गले में मिलती है। ये तितली के आकार की ग्रंथि गले के सामने होती है। ये गले के ठीक नीचे, ट्रेकिआ के दोनों ओर हैं। थायराइड ग्रंथि दो हार्मोन, थायरॉक्सिन (T4) और ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) को बाहर निकालती है। जिससे शरीर अपना मेटाबॉलिज्म नियंत्रित करता है। ये ग्रंथि शरीर में तापमान, एनर्जी और वजन पर प्रभाव डालती हैं। महिलाओं में थायराइड की समस्या पुरुषों से अधिक होती है। थायराइड भी हार्मोनल बदलाव और खराब लाइफस्टाइल से होता है। जानिए थायराइड के लक्षण क्या हैं?
थायराइड कहां होता है?
गले में थायराइड ग्रंथि है। ये ठीक कंठनली के नीचे होती है। भले ही दिखने में ये ग्रंथि छोटी हो लेकिन पूरे शरीर के लिए जरूरी है। थायराइड ग्रंथि हार्मोन रिलीज कर शरीर के दूसरे फंक्शन को कंट्रोल करती है। थायराइड होने पर शरीर में ये लक्षण दिखाई देते हैं।
थायराइड के लक्षण
शरीर में थायराइड की मात्रा के अनुसार लक्षणों में अंतर हो सकता है। दो प्रकार के थायराइड हैं हाइपोथायरायडिज्म में थायराइड हार्मोन की कमी होती है, जबकि हाइपरथायरायडिज्म में थायराइड हार्मोन की अधिकता होती है। दोनों लक्षण बहुत अलग हैं। जानिए
हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण
थकान और कमजोरी
वजन बढ़ना
सूखी त्वचा और बालों का झड़ना
कब्ज
ठंड सहन न कर पाना
मासिक धर्म में अनियमितता
अवसाद और मनोदशा में बदलाव
हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण
तेजी से वजन घटना
धड़कन का तेज होना
अत्यधिक पसीना आना
घबराहट और चिंता
नींद न आना
मासिक धर्म में बदलाव
भूख में वृद्धि
आपको अपने शरीर में इनमें से किसी भी लक्षण को देखने पर एक डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। डॉक्टर आपके थायराइड का स्तर और वृद्धि का पता लगाने के लिए एक टेस्ट करेंगे। लंबे समय तक थायराइड को नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है।