भारत

PM Modi foreign Visit 2025: पीएम नरेंद्र मोदी 8 दिन में 5 देशों के दौरे पर, भारत बन रहा ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज

PM Modi foreign Visit 2025: पीएम नरेंद्र मोदी 8 दिन में पांच देशों – घाना, त्रिनिदाद टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा कर भारत की ग्लोबल साउथ में बढ़ती भूमिका को मजबूत कर रहे हैं।

PM Modi foreign Visit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिनों में पांच देशों का दौरा करेंगे, जो उनके 11 वर्षों के शासनकाल में सबसे लंबी विदेश यात्रा है। वर्तमान में वे अर्जेंटीना पहुंचने वाले हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत को ‘ग्लोबल साउथ’ यानी अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों के क्षेत्र में एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करना है।

घाना, त्रिनिदाद टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे से मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध- PM Modi foreign Visit 2025:

यह यात्रा पीएम मोदी की 2015 में रूस और मध्य एशिया के पांच देशों के दौरे के बाद उनकी सबसे लंबी विदेश यात्रा है। इस दौरे में वे ग्लोबल साउथ के पांच देशों का दौरा करेंगे, जिनमें पश्चिम अफ्रीकी देश घाना, कैरिबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो, लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना और ब्राजील, तथा अफ्रीकी देश नामीबिया शामिल हैं।

Read:- Narendra Modi Trinidad Visit: नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद…

घाना दौरा: खनिज सहयोग और कूटनीतिक महत्व

PM Modi foreign Visit 2025:  2 से 3 जुलाई के बीच पीएम मोदी ने घाना का दौरा किया, जो लिथियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों का भंडार है। यह 30 साल बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का पहला दौरा था। मोदी ने यहां की संसद को संबोधित किया और घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए। यह दौरा दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक है।

त्रिनिदाद और टोबैगो: भारतीय प्रवासी और सांस्कृतिक कनेक्शन

3 से 4 जुलाई के बीच मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो में रहे, जहां 40-45 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। यहां भारतीय प्रवासियों का सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा योगदान है। यह दौरा भारतीय प्रवासी कूटनीति को मजबूत करने और दोनों देशों के रिश्तों को गहरा करने का एक अहम हिस्सा है।

अर्जेंटीना दौरा: रणनीतिक और आर्थिक सहयोग

4 से 5 जुलाई के बीच मोदी अर्जेंटीना जाएंगे, जो लिथियम के बड़े भंडार वाले देश हैं। यह 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला अर्जेंटीना दौरा होगा। यहां की भारतीय मूल की सिंधी और पंजाबी समुदाय की मौजूदगी भी महत्वपूर्ण है। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, जलवायु परिवर्तन, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

ब्राजील दौरा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय विकास

5 से 8 जुलाई के बीच मोदी ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्राजील इस बार ब्रिक्स का अध्यक्ष है, जबकि अगले वर्ष भारत यह जिम्मेदारी संभालेगा। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, कृषि, स्वास्थ्य, और सांस्कृतिक क्षेत्र में गहरा सहयोग है। 2024-25 में दोनों देशों का व्यापार 12.20 अरब डॉलर रहा।

नामीबिया दौरा: वन्यजीव संरक्षण और खनन सहयोग

9 जुलाई को मोदी नामीबिया जाएंगे, जो 27 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। नामीबिया से भारत को पिछले साल आठ चीते मिले थे, जिन्हें कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया। इस दौरे में खनन, डिजिटल प्रशिक्षण और वन संरक्षण में सहयोग पर चर्चा होगी।

भारत की बढ़ती ग्लोबल साउथ में भूमिका

PM Modi foreign Visit 2025: यह यात्रा भारत के ग्लोबल साउथ के देशों के साथ कूटनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। लिथियम जैसी महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों, प्रवासी समुदायों के साथ संबंधों और वैश्विक मंचों जैसे ब्रिक्स व जी-20 में सक्रिय भागीदारी से भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button