नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, नागा नहीं बल्कि सामंथा चाहती थी तलाक!

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी टूटने की खबर से फैन्स को तगड़ा झटका लगा था। दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी टूटने का ऐलान किया था। इसके बाद दोनों की शादी टूटने के कारण पर कई कयास लगे। दोनों ने तो इस बारे में कभी खुलकर नहीं कहा पर अब नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी ने इस टूटी शादी पर एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि सामंथा तलाक चाहती थीं और वही इसके लिए कोर्ट गई थीं।

सामंथा चाहती थीं तलाक, किया फैसले का सम्मान
एक इंटरव्यू में सामंथा और नागा के अलग होने को लेकर हुए सवाल पर नागार्जुन ने कहा, सामंथा ने तलाक की पहल करते हुए कोर्ट में अर्जी भी उन्होंने दी थी। वो अलग होना चाहती थीं तो नागा चैतन्य ने भी उनके फैसले का सम्मान किया और दोनों अलग हो गए। नागार्जुन ने कहा कि उन्होंने कभी दोनों के बीच किसी तरह के मनुटाव की बात नहीं सुनी। दोनों ने 2021 का न्यू ईयर साथ मनाया था। मुझे लगता है कि 2021 के न्यू ईयर के बाद दोनों में कोई परेशानी हुई लेकिन मैं नहीं जानता कि ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया।

परिवार की इज्जत को लेकर था चिंतित
नागा तलाक को लेकर फिक्र में थे नागार्जुन ने कहा कि नागा अपनी तलाक को लेकर फिक्रमंद थे। उन्हें सबसे ज्यादा मेरी चिंता थी, मैं क्या सोचूंगा और हमारे परिवार की इज्जत का क्या होगा। हमने भी जब दोनों के अलग होने की बात सुनी तो हमें भी झटका लगा। हालांकि ये दोनों का फैसला था और ना सिर्फ उन दोनों ने बल्कि हम सबने इसका सम्मान किया।

बीते साल अक्टूबर में अलग हुए थे सामंथा और नागा
दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभु और एक्टर नागा चैतन्य ने बीते साल अक्टूबर में अपने अलग होने की जानकरी दी थी। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्होंने और नागा ने पति.पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद दोनों अलग हो गए। सामंथा और चैतन्य दोनों ही साउथ के सफल कलाकार हैं। सामंथा ने तेलुगू और तमिल में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो मॉडलिंग में फिल्मों में आई हैं। वहीं नागा चैतन्य साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्‍य भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Exit mobile version