Arvind Kejriwal: हमें हारना मंजूर है लेकिन….’जनता की अदालत’ में आप नेताओं को अरविंद केजरीवाल ने बड़ी नसीहत दी

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने जेल से रिहा होने के बाद दूसरी बार दिल्ली में ‘जनता की अदालत’ की शुरुआत की। केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम की अदालत में भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने जेल से रिहा होने के बाद दूसरी बार दिल्ली में ‘जनता की अदालत’ की शुरुआत की। यह अदालत छत्रसाल स्टेडियम में हुई थी, जहां केजरीवाल ने मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला, साथ ही अपने पार्टी के नेताओं को बड़ी नसीहत भी दी।

आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित ‘जनता की अदालत’ में बीजेपी के एक मंत्री का ट्वीट पढ़कर वहां उपस्थित लोगों को बताया। उस ट्वीट में बहुत अभद्र शब्दों का प्रयोग हुआ था। ट्वीट पढ़ने के बाद केजरीवाल ने पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि भारत ऐसा हो, जहां इस तरह की भाषा का प्रयोग हो। क्या यह हमारी सभ्यता है। कहा कि चाहे वह किसी भी पार्टी का नेता हो, है तो इसी देश का।

केजरीवाल ने अपने पार्टी के नेताओं को नसीहत दी कि चुनाव जीतने के लिए कभी भी गाली-गलौज नहीं करना चाहिए। भले ही हम चुनाव हार जाएं, हमें चुनाव जीतने के लिए बेईमानी नहीं करनी चाहिए। हमने साबित कर दिया है कि चुनाव में ईमानदारी से लड़ सकते हैं और जीत सकते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही लोगों में अहंकार आ जाता है। आप लोग कभी अहंकार मत करना। कभी बीजेपी नेताओं की तरह गुंडागर्दी नहीं करना।

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version