Asia Champions Trophy: भारत ने 8-1 से मलेशिया को रौंदकर जीत की हैट्रिक लगाई, राजकुमार ने 3 गोल दागे।

Asia Champions Trophy 2024: भारत ने 8-1 से मलेशिया को हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की। 12 सितंबर को भारत अपने चौथे मुकाबले में साउथ कोरिया से भिड़ेगा।

Asia Champions Trophy 2024: भारतीय मेन्स हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जारी है। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय टीम ने अपने तीसरे राउंड रॉबिन मुकाबलें में मलेशिया को 8-1 से हराया। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 3 गोल, जुगराज सिंह ने 1 गोल, उत्तम ने 1 गोल और अरिजीत सिंह हुंडल ने 2 गोल दागे। भारत ने क्वॉर्टर से पहले ही मलेशिया पर दबदबा बनाए रखा और हॉफ टाइम तक पांच गोल दागे। टीम इंडिया ने इसके बाद दूसरे हॉफ में तीन और गोल अपने खाते में जोड़े। भारत ने चीन के मोकी में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। भारत ने पहले मैच में मेजबान को 3-0 से हराया और फिर दूसरे मैच में जापान को 5-1 से हराया।

राज कुमार पाल ने तीसरे ही मिनट में भारत के गोल का खाता खोला। 3 मिनट बाद ही अरिजीत सिंह हुंडल ने गोल किया। जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से तीसरा गोल दाग दिया। PC ने कप्तान हरमनप्रीत की स्टिक से चौथा गोल किया। इसके बाद भी गोल चलता रहा। मलेशिया की डिफेंस को भेदते हुए राज कुमार पाल ने 25वें और 33वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर भारत को पहले हॉफ में 5-0 की लीड दिला दी। भारत ने दूसरे हॉफ में तीन गोल दागे। मलेशिया ने एकमात्र गोल हासिल किया। अब भारत 12 सितंबर को साउथ कोरिया से खेलेगा, और टीम इंडिया 14 सितंबर को पाकिस्तान से खेलेगी।

 

Exit mobile version