जानें फेंगशुई के अनुसार हाथी की मूर्ति घर में सही दिशा और स्थान पर कैसे रखें। सूंड की दिशा, संख्या और सामग्री से बढ़ाएँ धन, सौभाग्य और खुशहाली।
हाथी की मूर्ति को घर या ऑफिस में रखने से पहले उसकी सही दिशा और स्थान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में इसे सौभाग्य, धन और सफलता का प्रतीक माना गया है। अगर हाथी की प्रतिमा गलत दिशा में रखी जाए, तो इसका शुभ प्रभाव नहीं पड़ता और कभी-कभी किस्मत रूठ भी जाती है।
हाथी की मूर्ति का महत्व
हाथी को विजय, सम्मान, दीर्घायु और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार सही दिशा में स्थापित हाथी की प्रतिमा घर में पॉजिटिव ऊर्जा लाती है और परिवार के सदस्यों के लिए तरक्की और खुशहाली के अवसर बढ़ाती है।
also read:- Masik Durgashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें माता…
सही दिशा में हाथी की मूर्ति रखें
मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इस दौरान ध्यान रखें कि हाथी की सूंड ऊपर की ओर हो। यह विजय, संपन्नता और सफलता का प्रतीक है। व्यापारिक और आर्थिक लाभ के लिए उत्तर दिशा में चांदी के हाथी को रखना शुभ माना जाता है। इसे लाल कपड़े में लपेटकर धन रखने की जगह पर रखना भी फायदे वाला है।
एकल मूर्ति न रखें
फेंगशुई के अनुसार, घर में हमेशा हाथियों की जोड़ी ही रखनी चाहिए। अकेली मूर्ति रखने से इसका प्रभाव कमजोर पड़ता है। जोड़ी में हाथी रखने से घर में सौभाग्य बढ़ता है और परिवार के सदस्यों के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
बेडरूम में हाथी की मूर्ति
शादीशुदा जोड़े के बेडरूम में हाथियों की जोड़ी रखना शुभ माना जाता है। यह दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाता है और रिश्तों में चल रहे तनाव को कम करता है। साथ ही, यह नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा कवच का काम करती है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
-
Ram Navami 2026: कब मनाई जाएगी राम नवमी और क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा विधि और विशेष फल -
Basant Panchami 2026: 23 या 22 जनवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें पूजा मुहूर्त और पीले रंग का महत्व -
Makar Sankranti और Ekadashi 2026: 23 साल बाद बन रहा खास संयोग, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त -
Magh Mela 2026: माघ मेले का दूसरा स्नान कब और किस शुभ मुहूर्त पर होगा? -
Makar Sankranti 2026: 23 साल बाद बन रहा महाशुभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत -
Kalashtami 2026: जानें कैसे करें भगवान शिव के रौद्र रूप की उपासना और दूर होंगी सभी बाधाएं -
Magh Kalashtami 2026: कालाष्टमी 10 जनवरी को, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
“जनवरी 2026 में माघ अमावस्या (Mauni Amavasya) की तारीख और शुभ मुहूर्त जानें” -
Shukla Paksha January 2026: तारीखें और इस दौरान आने वाले प्रमुख त्योहार -
Basant Panchami 2026: माता सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
