बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2026 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की, जिसमें 28 खिलाड़ी शामिल। तस्कीन अहमद और मुश्फिकुर रहीम का डिमोशन, A+ कैटेगरी में कोई खिलाड़ी नहीं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार बोर्ड ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 28 प्लेयर्स को जगह दी है।
Bangladesh Central Contract: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 19 फरवरी को अपने प्लेयर्स के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार बोर्ड ने अपने 28 प्लेयर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। वहीं टेस्ट फॉर्मेट में उनके सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। जारी किए गए लिस्ट में ‘ए+’ कैटेगरी में किसी को नहीं रखा गया है। बीसीबी ने इस बार के कॉन्ट्रैक्ट को चार कैटेगरी- ए, बी, सी और डी में बांटा है।
तस्कीन अहमद और मुश्फिकुर रहीम का हुआ डिमोशन
बांग्लादेश बोर्ड ने नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन कुमार दास और तस्कीन अहमद को A कैटेगरी में जगह दी है। तस्कीन अहमद इससे पहले A+ कैटेगरी का हिस्सा थे लेकिन उन्हें डिमोट किया गया है। इसी तरह से विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम जो इससे पहले A कैटेगरी में थे, उन्हें डिमोट करके बी में शामिल किया गया है। उनके अलावा मोमिनुल हक, ताइजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा को ‘बी’ कैटेगरी में रखा गया है।
सौम्या सरकार, जेकर अली अनिक, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद और सैयद खालिद अहमद ये सभी वो खिलाड़ी हैं जिन्हें ग्रेड सी में रखा गया है। सात प्लेयर्स को डी कैटेगरी में जगह मिली है। उन 7 प्लेयर्स में सैफ हसन, परवेज हुसैन एमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और काजी नुरुल हसन सोहन का नाम शामिल है।
also read:- साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ लगाया टी20 शतक, भारत के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जमाया जोर
हर कैटेगरी में शामिल प्लेयर्स को कितनी सैलरी मिलेगी?
ए कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों को 8 लाख बांग्लादेशी टका यानी लगभग 6 लाख रुपये महीने मिलेंगे। वहीं बी कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों को हर महीना 600,000 बांग्लादेशी टका मिलेंगे, जो कि भारतीय रुपयों में 4.5 लाख रुपये है। जबकि सी ग्रेड में शामिल प्लेयर्स की मासिक सैलरी 4 लाख टका यानि लगभग 2.9 लाख रुपये होगी। बात करें डी कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों की तो उन्हें 2 लाख बांग्लादेशी टका यानि लगभग डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे।
2026 के लिए बांग्लादेश बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल प्लेयर्स
- ग्रेड A: नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और तस्कीन अहमद
- ग्रेड B: मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदॉय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, रिशाद
- हुसैन, महेदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा
- ग्रेड C: सौम्या सरकार, जैकर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नसुम अहमद और खालिद अहमद
- ग्रेड D: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और नूरुल हसन
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



