Beetroot Side Effects: क्या आपको भी यही लगता है कि चुकंदर खाने से आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ता है? अगर हां, तो आपको इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए।
Beetroot Side Effects: सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया गया चुकंदर सेहत पर काफी लाभदायक हो सकता है। जरूरत से अधिक चुकंदर खाने से आपकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि अधिक चुकंदर खाने से आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है|Beetroot Side Effects:
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर में बहुत अधिक ऑक्सलेट होता है। यानी ज्यादा चुकंदर खाने से किडनी में पत्थर बनने का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लिए बिना चुकंदर या फिर चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
बुरी तरह प्रभावित हो सकती है गट स्वास्थ्य
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है (Beetroot Side Effects)कि चुकंदर में पाए जाने वाले पदार्थ आपकी गट की सेहत को खराब कर सकते हैं। आवश्यकता से अधिक चुकंदर खाने से पेट में ऐंठन भी हो सकती है। पेट के रोगों से बचने के लिए चुकंदर को कम मात्रा में ही खाना चाहिए। दरअसल, किसी भी चीज की अति सेहत को डैमेज करने का काम कर सकती है।
लिवर पर नकारात्मक प्रभाव
स्टडीज ने कहा कि अधिक चुकंदर खाने वाले लोगों को लिवर की बीमारी हो सकती है। चुकंदर में पाए जाने वाले तत्व शरीर में ज्यादा मात्रा में मिलने पर लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा, आपको बता दें कि ज्यादा चुकंदर कंज्यूम करने से हड्डियों की समस्याएं भी हो सकती हैं।