बोनी कपूर का चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन: 69 की उम्र में घटाया 26 किलो वजन, ये एक बदलाव बना बड़ा कारण

69 की उम्र में बोनी कपूर ने बिना जिम जाए 26 किलो वजन घटाया। जानिए कैसे सिर्फ डाइट और एक आदत बदलकर उन्होंने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन।

मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। 69 वर्ष की उम्र में उन्होंने 26 किलो वजन कम कर हर किसी को हैरान कर दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने न तो किसी जिम में पसीना बहाया, न ही कोई महंगी थेरेपी ली। बोनी कपूर ने सिर्फ एक आदत को बदलकर, और अपनी डाइट पर नियंत्रण रखकर यह चमत्कारी ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

सिर्फ एक बदलाव बना वेट लॉस की वजह

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने रात का खाना पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके बजाय वह केवल हल्का सूप पीते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जीवनशैली को एक नई दिशा दी, और इसका असर उनके शरीर पर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह के नाश्ते में वह फल, ताजा जूस और ज्वार की रोटी का सेवन करते हैं, जो हेल्दी और फाइबर से भरपूर होता है।

श्रीदेवी ने दी थी वजन घटाने की प्रेरणा

बोनी कपूर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे एक भावनात्मक प्रेरणा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दिवंगत पत्नी श्रीदेवी उन्हें हमेशा वजन घटाने के लिए कहती थीं। बोनी ने कहा, “श्री मुझसे कहती थीं, पहले वजन कम करो, फिर अपने बाल ठीक कर लेना।” उनके इन शब्दों ने बोनी को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने ठान लिया कि वह खुद को बदलेंगे।

बिना एक्सरसाइज, सिर्फ डाइट से आया बदलाव

हालांकि बोनी कपूर ने स्वीकार किया कि वह व्यायाम में नियमित नहीं रहे, लेकिन उन्होंने डाइट पर सख्ती से अमल किया। यही कारण है कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन इतना सफल रहा।

also read:- Health Tips: बरसाती मौसम में खांसी से राहत पाने के लिए…

ट्रांसफॉर्मेशन के बाद हेयर ट्रांसप्लांट भी

बोनी कपूर ने यह भी खुलासा किया कि वजन घटाने के बाद उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का भी सहारा लिया। उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया था कि गंजे लोग भाग्यशाली होते हैं, जैसे यश चोपड़ा। इसलिए मैंने लंबे समय तक गंजेपन को अपनाए रखा। लेकिन फिर सोचा, क्यों न बदलाव किया जाए।” बोनी ने बताया कि सिर्फ तीन दिन में उनके सिर पर करीब 6,000 बाल लगाए गए, और यह प्रक्रिया बेहद सफल रही।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया लुक

बोनी कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके आत्मविश्वास की सराहना कर रहे हैं।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version