क्या डायबिटीज में खजूर खा सकते हैं? जानिए डाइटिशियन की राय और खजूर का GI नंबर

क्या डायबिटीज में खजूर खाना सुरक्षित है? जानें खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फायदे और डायबिटिक मरीजों के लिए सही सेवन तरीका, डाइटिशियन की सलाह के साथ।

डायबिटीज में खजूर: खजूर एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। लेकिन इसकी मिठास को देखते हुए डायबिटीज मरीजों के मन में यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या खजूर खाना उनके लिए सुरक्षित है? क्या खजूर ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा सकता है? और इसका GI (ग्लाइसेमिक इंडेक्स) क्या होता है?

इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने बात की न्यूट्रीशनिस्ट और वेट लॉस कोच स्वाति सिंह से, जिन्होंने इस विषय पर अहम जानकारी साझा की।

क्या डायबिटीज के रोगी खजूर खा सकते हैं? (डायबिटीज में खजूर)

स्वाति सिंह के अनुसार, खजूर भले ही मीठा होता है, लेकिन इसमें पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर शरीर में शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे अचानक ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।

डायबिटीज के मरीज यदि कभी मीठे की क्रेविंग महसूस कर रहे हैं, तो दवाइयों के साथ संतुलित मात्रा में 1 खजूर खा सकते हैं। खासतौर पर नाश्ते के बाद खाया गया खजूर नुकसान नहीं करता, बशर्ते उसका GI कम हो।

खजूर का GI (ग्लाइसेमिक इंडेक्स) कितना होता है?

खजूर के प्रकार के अनुसार इसका GI अलग-अलग हो सकता है। सामान्यत:

कुछ खजूर जिनका GI कम होता है:

इनकी वजह से डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में खजूर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Glycemic Load (GL) कितना होता है?

खजूर का GL (ग्लाइसेमिक लोड) भी उसकी क्वांटिटी पर निर्भर करता है। विभिन्न प्रकार के खजूर का GL 8.5 से 24 तक हो सकता है। यदि खजूर का सेवन सीमित मात्रा (1-2 खजूर) में किया जाए, तो GL नियंत्रित रहता है।

also read:- हाई ब्लड प्रेशर से शरीर के अंगों को कितना नुकसान होता है?…

खजूर के फायदे: क्यों है ये सुपरफूड?

खजूर सिर्फ शुगर के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व:

पोषक तत्व मात्रा   (प्रति 100 ग्राम)
कैल्शियम            64 mg
आयरन               0.9 mg
पोटेशियम           696 mg
मैग्नीशियम           54 mg
जिंक                  0.4 mg

फायदे:

  • पाचन तंत्र को सुधारता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
  • हृदय स्वास्थ्य में लाभदायक
  • शरीर को एनर्जी देता है
  • आयरन की कमी को दूर करता है

डायबिटीज में खजूर का सेवन कैसे करें?

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version