CM Mohan Yadav ने पद्मश्री के लिए नामांकित श्री भट्टी के निवास पहुँचकर शुभकामनाएँ दीं
CM Mohan Yadav: भारत भवन के रूपांकर विभाग के निदेशक एवं आर्ट डिजाइनर श्री हरचंदन सिंह भट्टी के हर्ष वर्धन नगर निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उनका नाम भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिए घोषित होने पर श्री हरचंदन सिंह भट्टी को शाल, श्रीफल और बधाई दीं।
श्री भट्टी को इस अवसर पर श्री वी.डी. शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, श्री हितानंद शर्मा और श्री रविन्द्र यति ने भी बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पद्मश्री प्राप्त विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की. इनमें श्री भेरूसिंह चौहान (कला), श्री बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), श्री हरचंदन सिंह भट्टी (कला), श्री जगदीश जोशिला (साहित्य और शिक्षा) और श्रीमती सैली होल्कर (व्यापार और उद्योग) शामिल हैं।