दिल्ली CM Rekha Gupta राष्ट्रीय महिला आयोग के “शक्ति संवाद” कार्यक्रम में शामिल हुईं। महिला सशक्तिकरण, Women Led Development और डिजिटल सुरक्षा पर दिया प्रेरक संदेश।
दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित “शक्ति संवाद” क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान “सफरनामा” पुस्तक का विमोचन किया गया और Stay Safe Online पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि आज Women Led Development भारत की विकास यात्रा की मजबूत नींव बन चुका है। महिलाएं अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की सहभागी और नेतृत्वकर्ता बनकर देश को आगे बढ़ा रही हैं।
CM Rekha Gupta ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण, बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनका उद्देश्य है कि हर बेटी आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा कर सके और समाज में सशक्त भूमिका निभाए।
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित “शक्ति संवाद” कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर जी के साथ सम्मिलित हुई। इस अवसर पर “सफरनामा” पुस्तक का विमोचन किया तथा Stay Safe Online पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/IdGp7x0GXy
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) January 29, 2026
उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि देशभर से आई राज्य महिला आयोगों की प्रतिनिधियां नीतियों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने, महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी आवाज बनने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
