राज्यउत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर को दी ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- डबल इंजन सरकार से तेज हुई विकास की रफ्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर जनपद को विकास की बड़ी सौगात देते हुए ₹692 करोड़ की लागत वाली 268 लोकहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का लाभ गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र और प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

गाजीपुर के विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराज गाधि और माँ गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित गाजीपुर अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के साथ अब विकास के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाएं जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करेंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देंगी।

ALSO READ:- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 15 IPS…

‘डबल इंजन सरकार में योजनाओं का लाभ हर पात्र तक’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के समय विकास की गति प्रभावित रही, जिसके कारण आम नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते पात्र नागरिकों तक केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विकास को प्रदेश के हर जिले तक पहुंचाया जा रहा है।

श्रावण मास के प्रथम दिन मिली विकास की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण मास के प्रथम दिवस पर गाजीपुर को मिली ये विकास परियोजनाएं जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। उन्होंने जनपदवासियों को इन परियोजनाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि ये योजनाएं क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button