Stomach Ulcer: क्यों होता है पेट में अल्सर, अल्सर को कैसे नियंत्रित करें

Stomach Ulcer: पेट में अल्सर का एक प्रमुख लक्षण है। पेट में दर्द, खाने के बाद दर्द, गैस और सूजन, उल्टी या खून की उल्टी और अचानक वजन घटना यदि आपको ये लक्षण दिख रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें और अपने डॉक्टर से इलाज करवाएं।
Stomach Ulcer: जब पेट की अंदरूनी परत में चोट लगती है, तो पेट में अल्सर होता है। ये घाव दर्दनाक होते हैं और खाने या भूख लगने पर अधिक दर्दनाक होते हैं। हेलिकोबैक्टर नामक बैक्टीरिया, गलत खानपान, दवा का अधिक सेवन, तनाव, धूम्रपान और शराब का सेवन पेट में अल्सर का कारण हो सकते हैं। यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन अधिकतर यह वयस्कों में देखने को मिलती है. अगर इसे समय रहते सही इलाज न मिले, तो यह बहुत परेशान कर सकता है और गंभीर रूप ले सकता है।
पेट में अल्सर का सबसे बड़ा लक्षण पेट के ऊपरी हिस्से में जलन या दर्द है, जो खासकर खाली पेट में या रात में महसूस होता है। साथ ही इसके कारण खून की उल्टी या मल में खून आना भी हो सकता है। अगर पेट में घाव अधिक दिनों तक रहता है, तो मरीज को आगे चलकर इलाज करना मुश्किल होता है।
पेट में दर्द
यह दर्द हल्का या जलन वाला हो सकता है और समय-समय पर आ सकता है। मरीज अक्सर पेट में दर्द और जलन महसूस करते हैं। मरीज को इस दौरान कुछ भी खानेपीने का मन नहीं करता है।
पेट बढ़ना
कुछ लोगों को गैस या पेट की समस्या हो सकती है। पेट में ब्लोटिंग मरीज को होने लगती है। इससे मरीज का हमेशा पेट भरा भरा सा रहता है. इस दौरान मरीज को कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती है।
भूख नहीं लगती
भूख कम लगने या वजन कम होने की समस्या कुछ लोगों को हो सकती है। पेट में अगर घाव है तो मरीज को कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती है. मरीज दिन रात भूखे रहना पसंद करता है. धीरे-धीरे मरीज कमजोर होने लगता है. जो उसके चेहरे पर दिखने लगता है।
अपच
कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स, अपच, या सीने में जलन की समस्या हो सकती है। यदि मरीज कुछ भी खाता है तो उसे अपच होने लगता है। मरीज को कुछ भी पच नहीं पाता है।
उल्टी
कुछ लोगों को मतली या उल्टी हो सकती है। गंभीर मामलों में मरीज को उल्टी या खून की उल्टी भी होने लगती है. मरीज के मुंह से खून की उल्टी निकलने लगती है।
गहरा मल या खून आना
मल गहरा या काला हो सकता है। मरीज को कई बार पॉटी में खून आने लगता है। इस दौरान मरीज के पेट में दर्द और मरोड़ भी रहता है।
रात में दर्द
रात में दर्द करने से कुछ लोग सो नहीं सकते। जब गंभीर दर्द होता है, मरीज को नींद नहीं आती। मरीज पूरी रात दर्द से कराहता रहता है।
नियंत्रित कैसे करें
पेट में अल्सर को कम करने के लिए कुछ आसान तरीके हैं। सबसे पहले, स्वस्थ भोजन करना आवश्यक है। तला-भुना, मसालेदार और खट्टा खाना कम करके हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। ध्यान और योग भी तनाव को कम कर सकते हैं। यदि आपको दवा दी गई है, तो उन्हें सही समय पर और नियमित रूप से लें। धूम्रपान और शराब से दूर रहना भी आवश्यक है, क्योंकि ये अल्सर के स्तर को बढ़ा सकते हैं। हलका व्यायाम भी आपके पेट को बेहतर बनाता है।