
CM Atishi ने दिल्ली के सीएम पद का चार्ज ले लिया है। इस मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के बगल में अपनी कुर्सी रखी।।
CM Atishi: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद का चार्ज ले लिया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी के बगल में एक खाली कुर्सी रखकर उन्होंने पदभार ग्रहण किया। आतिशी सीएम पद पर नहीं बैठी हैं। वह एक दूसरी कुर्सी पर बैठी हैं।
आतिशी चार्ज लेने पर क्या बोंली?
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। आज मेरे मन में भरतजी की व्यथा है। जिस तरह से भरतजी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले 4 महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी।
आतिशी ने कहा कि भाजपा ने पिछले दो वर्षों से अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 6 महीने की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया था। ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली की जनता फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की कुर्सी अस्तित्व में रहेगी।
सीएम पद घोषित होने से चर्चा में आतिशी
आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलवाई। आतिशी ने दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। दिल्ली के राज निवास में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सीएम आतिशी सहित पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी गोपनीयता की शपथ ली।
आतिशी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी इस दौरान खड़े हुए थे। । तभी आतिशी ने आगे बढ़ कर पूर्व सीएम केजरीवाल के पैर छुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।