DGP Gaurav Yadav: पंजाब पुलिस श्रद्धालुओं को मित्र की तरह मार्गदर्शन और सुविधा प्रदान करेगी
- 4 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात किया गया है; सीसीटीवी निगरानी भी बढ़ा दी गई है
फतेहगढ़ साहिब में छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करने के लिए वार्षिक शहीदी सभा के शुभारंभ के अवसर पर, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरुवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका और श्रद्धालुओं के लिए सुचारू मार्ग सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह के सबसे छोटे पुत्रों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा बुधवार से गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में शुरू हुई।
डीजीपी गौरव यादव ने डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत ग्रेवाल के साथ शहीदी सभा के सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए किए गए सुरक्षा और यातायात प्रबंधों की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि 4,000 से ज़्यादा पुलिस कर्मियों को चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इलाके को पाँच सेक्टरों में बांटा गया है, जिनमें से हर सेक्टर की कमान एक राजपत्रित अधिकारी के हाथ में है, ताकि आम लोगों को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि वीआईपी के लिए एक स्पष्ट मार्ग भी बनाया गया है, जो आपातकालीन मार्ग के तौर पर भी काम करता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मुख्य कर्तव्य श्रद्धालुओं के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करना है और पंजाब पुलिस एक मित्र की तरह सभी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन और सुविधा प्रदान करेगी।’’ उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को संगत के प्रति अत्यंत विनम्र दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीजीपी ने कहा कि सभी मार्गों पर पर्याप्त संख्या में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाए गए हैं और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष के माध्यम से कवरेज की निगरानी की जा रही है।
इस बीच, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 20 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं और पार्किंग क्षेत्र और गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बीच शटल बस सेवा को बढ़ाकर 100 बसें कर दिया गया है। पूरे शहर को एकतरफा यातायात मार्ग में बदल दिया गया है।
-
सौराष्ट्र घरखेड गणोत अधिनियम संशोधन बिल के खिलाफ गोपाल इटालिया ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव, सरकार ने सुझाव खारिज किए -
जयपुर से शुरू हुई AI किसान क्रांति: CM भजनलाल शर्मा ने की किसानों के सशक्तिकरण की घोषणा -
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का समापन: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खेलों और खिलाड़ियों को नई पहचान देने वाली नीति पर दिया जोर -
यूपी में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे, ओपी राजभर ने दी बड़ी जानकारी -
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: सीएम योगी ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, दिया ये प्रेरक संदेश -
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 85 लाख रुपये की लागत वाले फायरिंग सिमुलेटर का उद्घाटन किया -
देश का पहला AI-संचालित स्मार्ट शिक्षा मॉडल दिल्ली में हुआ लॉन्च, 31 मार्च तक 7000 क्लासरूम स्मार्ट बनाने का लक्ष्य -
दिल्ली में सड़कें होंगी आधुनिक, CM रेखा गुप्ता ने मंजूर की 802 करोड़ की परियोजना -
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय खरीद समिति की बैठक आयोजित की गई -
डॉ. बलबीर सिंह ने रोगी केंद्रित स्वास्थ्य सेवा वितरण में तेजी लाने के लिए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की।
