क्या दूध पीने से कैंसर होता है? डॉक्टर ने बताया दूध, दही और पनीर का कैंसर से क्या है कनेक्शन

डॉक्टर जयेश शर्मा ने बताया दूध, दही और पनीर का कैंसर से क्या संबंध है। क्या दूध पीने से सच में कैंसर होता है? जानिए दूध और कैंसर से जुड़ी सभी मिथकों की सच्चाई।

आजकल कई लोग दूध और उससे बने डेयरी प्रोडक्ट्स से बचने लगे हैं। सोशल मीडिया पर दूध को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह और कैंसर का कारण बताया जाता है। लेकिन क्या यह सच है? क्या दूध, दही, पनीर या छाछ जैसी चीजें खाने से सच में कैंसर का खतरा बढ़ता है? इस सवाल का जवाब देते हुए कैंसर सर्जन डॉक्टर जयेश शर्मा ने कई मिथकों को तोड़ा और दूध के सेवन से जुड़ी सच्चाई बताई।

दूध पीने से कैंसर का खतरा बढ़ता है?

डॉक्टर जयेश शर्मा के अनुसार, दूध में IGF-1 नामक ग्रोथ हार्मोन होता है, जो कोशिकाओं के विभाजन में मदद करता है। हालांकि, दूध में IGF-1 की मात्रा इतनी कम होती है कि वह सीधा कारण नहीं बनती। कुछ रिसर्च से पता चला है कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना लगभग 1 लीटर दूध पीता है, तो प्रोस्टेट का जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन यह कोई निश्चित तथ्य नहीं है और भारत में इस पर कोई ठोस अध्ययन उपलब्ध नहीं है।

also read:- माचा टी की कीमत और फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, फिटनेस के…

क्या दूध से सूजन या इंफ्लेमेशन होता है?

दूसरा आम भ्रांत यह है कि दूध पीने से शरीर में सूजन या इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है। डॉक्टर के अनुसार, यदि आपको दूध पीने से पेट खराब, गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं, तो दूध आपके लिए सूजन नहीं बढ़ाता। जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस होता है, उन्हें दूध से इंफ्लेमेशन की समस्या हो सकती है, लेकिन सामान्य लोगों के लिए फर्मेंटेड फूड्स जैसे दही, पनीर और छाछ सूजन कम करने में मदद करते हैं।

क्या दूध से हार्मोन बढ़ने लगते हैं?

तीसरी बात यह है कि दूध के हार्मोन ब्रेस्ट कैंसर के लिए खतरा बढ़ाते हैं। इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। शरीर में दूध से मिलने वाले हार्मोन की मात्रा बहुत कम होती है और यह शरीर द्वारा खुद बनाए जाने वाले हार्मोन की तुलना में नगण्य है। इसके अलावा, दही और छाछ जैसे फर्मेंटेड उत्पाद कोलन के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version