Breast Cancer के छुपे हुए कारण; जानें कैसे बढ़ता है खतरा और बचाव के उपाय

Breast Cancer का खतरा बढ़ाने वाले छुपे कारण जैसे आनुवंशिक बदलाव, हार्मोन असंतुलन और जीवनशैली की आदतों को जानें। समय पर जांच और सतर्कता से बचा जा सकता है स्तन कैंसर से।
भारत और दुनिया भर में Breast Cancer के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। महिलाओं के लिए यह जरूरी है कि वे ब्रेस्ट कैंसर के छुपे हुए कारणों को समझें, ताकि समय रहते सावधानी बरत सकें और इस घातक बीमारी से बचाव कर सकें।
Breast Cancer का खतरा क्यों बढ़ता है?
बढ़ती उम्र के साथ-साथ कई अन्य कारण भी हैं जो Breast Cancer के खतरे को बढ़ाते हैं। अमेरिका के सीडीसी (CDC) की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं को इन छुपे हुए कारकों के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर के मुख्य जोखिम कारक:
Breast Cancer के छुपे हुए कारण
-
बढ़ती उम्र: 40 से 50 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ जाते हैं। इसलिए नियमित जांच कराते रहना महत्वपूर्ण है।
-
आनुवंशिक कारण: BRCA1 और BRCA2 जैसे जीन में बदलाव होने पर ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
-
पीरियड जल्दी शुरू और मोनोपॉज देर से आना: हार्मोन बदलावों का लंबे समय तक प्रभाव स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है।
-
डेंस ब्रेस्ट टिशू: डेंस ब्रेस्ट साइज की वजह से मैमोग्राम में ट्यूमर का पता न चल पाना भी खतरा बढ़ाता है।
-
मेडिकल कंडीशन: पहले से ब्रेस्ट कैंसर हो चुका होना या एटिपिकल डक्टल हाइपरप्लासिया जैसी कंडीशंस का होना।
-
परिवार में इतिहास: परिवार के किसी सदस्य को ब्रेस्ट कैंसर होना, खासकर कम उम्र में, जोखिम बढ़ाता है।
-
रेडिएशन थेरेपी: 30 साल से पहले रेडिएशन लेने वाली महिलाओं को भी खतरा अधिक होता है।
-
अन्य कारण: शारीरिक गतिविधि की कमी, वजन बढ़ना, हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी, शराब का अधिक सेवन, ब्रेस्टफीड न कराना और 30 साल के बाद प्रेगनेंसी।
Breast Cancer से बचाव के उपाय
-
नियमित रूप से मैमोग्राम और डॉक्टर से चेकअप कराएं।
-
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, जिसमें व्यायाम और संतुलित आहार शामिल हो।
-
शराब और तंबाकू से दूर रहें।
-
ब्रेस्टफीडिंग को प्राथमिकता दें।
-
हार्मोन थेरेपी के दौरान डॉक्टर की सलाह लें।
-
फैमिली हिस्ट्री हो तो डॉक्टर से समय-समय पर सलाह लेते रहें।
For More English News: https://newz24india.in