Dr. Baljit Kaur: पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों और कमज़ोर वर्गों के कल्याण के लिए आशीर्वाद योजना के तहत 102.69 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की

कैबिनेट मंत्री Dr. Baljit Kaur ने कहा, ‘‘सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्गों का उत्थान पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

Dr. Baljit Kaur: पंजाब सरकार मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के कल्याण के लिए आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 102.69 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता वितरित की गई है। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

Dr. Baljit Kaur ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 20,136 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। आशीर्वाद योजना के अंतर्गत पंजाब सरकार कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

कैबिनेट मंत्री Dr. Baljit Kaur ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होना चाहिए। इसके अलावा, परिवार की कुल वार्षिक आय 32,790 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्र परिवार अधिकतम दो बेटियों के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Dr. Baljit Kaur ने आगे बताया कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है, जिससे पारदर्शिता और समय पर लाभ सुनिश्चित होता है।

Dr. Baljit Kaur ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने समावेशी और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Exit mobile version