हिंदू पंचाग के अनुसार हर महीने में दो एकादशी का व्रत रखने का विधान है। शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में एक-एक एकादशी आती है। एक साल में अमूमन 24 एकादशी पड़ती है। आपको बतादें कि हर चौथे साल जब पुरुषोत्तम मास पड़ता है, यानी तेरह माह का साल होता है तब तब दो अतिरिक्त एकादशी पड़ती है। उस साल फिर 26 एकादशी का व्रत रखना होता है।
सभी एकादशी का होता है विशेष महत्व
वैसे तो सभी एकादशी का अपना-अपना महत्व है। इस साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 12 फरवरी को पड़ रही है, जिसे जया एकादशी कहते हैं। जया एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
व्रत रखने वालों को मिलती है स्वर्ग में जगह
जया एकादशी का व्रत रखने वालों को स्वर्ग में जगह मिलती है। सांसारिक जीवन में सुख.समृद्धि बढ़ती है। भगवान विष्णु की कृपा से परिवार में शांति, रिश्तों में माधुर्यता का वास होता है। मृत्यु के बाद भूत, पिशाच योनि में जाने से व्यक्ति बच जाता है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से जया एकादशी शुरू हुई है, यह शनिवार की शाम 4.27 बजे तक रहेगी। चूंकि सूर्योदय के समय विद्यमान रहने वाली तिथि को महत्व दिया जाता है इसलिए 12 फरवरी को एकादशी का व्रत रखा जाएगा। दिनभर व्रत रखकर शाम को भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें और 13 फरवरी को सुबह 7 से 9 बजे के बीच व्रत का पारण करें।
जानें व्रत की कथा का महत्व
जया एकादशी कथा का महत्व बताते हुए ग्रंथों में लिखा है कि देवराज इंद्र अप्सराओं के साथ विहार कर रहे थे। उनके साथ गंधर्व पुष्पदंत, कन्या पुष्पवती, चित्रसेन, उसकी पत्नी मालिनी, पुत्र पुष्पवान और माल्यवान भी थे। गंधर्व पुष्पदंत की कन्या पुष्पवती और माल्यवान एक-दूजे को पसंद करने लगे। नृत्य-गान करते समय मन नहीं लगा, तब इंद्र नाराज हुए और श्राप दिया कि दोनों पृथ्वी लोक में पिशाच बनकर रहो। दोनों दुखी रहने लगे। माघ मास में जया एकादशी के दिन दोनों भूखे रहे, रातभर सो नहीं सके। अगले दिन सूर्याेदय पर उन्हें पिशाच योनि से मुक्ति मिल गई। दोनों इंद्र के दरबार में पहुंचे और एकादशी के प्रभाव का महत्व बताया। ऐसी मान्यता है कि जया एकादशी का व्रत करने से नीच योनि की प्राप्ति नहीं होती।
Related Articles
-
Shukra Gochar 2024: इन राशि वालों का जीवन मई में शुक्र ग्रह के इस राशि में आते ही बदल जाएगा।
-
Safalta Ka Mantra: ये 4 आदतें आपको सफल बनाती हैं और दूसरों से अलग बनाते हैं
-
Shani Dev की पूजा में इन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, वरना आपको गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
-
Akshaya Tritiya के दिन ये 5 चीजें करें, मां लक्ष्मी की कृपा से धन मिलेगा
-
अक्षय तृतीया का शॉपिंग मुहूर्त और इस दिन सोना खरीदने के कारण जानें
-
Full Pink Moon 2024: चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर आज आसमान में दिखेगा पिंक मून, जानिए क्या है
-
चैत्र पूर्णिमा, 23 अप्रैल को ये चीजें न करें और जानें इस दिन के नियम
-
Guru Gochar 2024: गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए लाभ
-
कालसर्प दोष कैसे परेशान करता है? जानें इससे बचने के आसान उपाय
-
Safalta Ka Mantra: जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो इन 5 बातों को सीखना होगा
-
शनि साढ़ेसाती में इन चीजों को कभी भी नहीं करें, वरना शनि देव का पड़ेगा प्रकोप
-
Thumb Palmistry: अंगूठा व्यक्तित्व का पूरा राज खुलता है
-
Kal Ka Rashifal: कल मेष, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों को नुकसान होगा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
-
Aaj Ka Rashifal: New Year का पहला दिन सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा, यहां पढ़ें राशिफल।
-
New Year 2024 Upay: नए साल में घर को खुशियों से भर देंगे ये आसान कपूर उपाय
-
18 December Ka Rashifal: आज तुला, धनु और कुंभ राशि वालों को परेशानी होगी, जानें राशिफल
-
Aaj ka Rashifal: मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए हालात खराब रहेंगे, 16 दिसंबर का राशिफल पढ़ें
-
15 December Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और मीन राशि वालों का भागदौड़ भरा दिन
-
11 December ka Rashifal: आज का राशिफल बताता है कि मेष, कर्क और तुला राशि वाले रोगों से सावधान रहें।
-
Vastu Dosh के लक्षण क्या हैं?
-
Swastik की चार दिशाएं क्या बताती हैं? हिटलर भी इस चिह्न का उपयोग करता था? जानिए शास्त्रीय पक्ष
-
8 December Ka Rashifal: मेष, कन्या और मीन राशि के लिए मध्यम फलदायी रहेगा दिन
-
7 December Ka Rashifal: मेष, मिथुन और मीन राशि वाले शाही खर्च से बचें, 7 दिसंबर का जानें राशिफल
-
Meen Rashi वालों को अच्छी खबर मिल सकती है; जानें आज का राशिफल
-
6 December Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले गाड़ी बहुत तेज गति से ना चलाएं, जानें आज का राशिफल
-
5 December ka Rashifal: आज का राशिफल बताता है कि मेष, कर्क और तुला राशि वालों की चिंता बढ़ सकती है।
-
1 December Ank Jyotish Rashifal: दिसंबर का पहला दिन किन लोगों के लिए अच्छा रहेगा?
-
Ank Jyotish के अनुसार इस अंक के लोगों को सच्चा प्यार पाने में कठिनाई होती है
-
पैर हिलाना अशुभ क्यों माना जाता है? परिणाम हैरान करेंगे
-
घर में किस तरह का Animal पालना चाहिए? जानिए