Guru Gochar 2024: गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए लाभ

Guru Gochar 2024

Guru Gochar 2024: ग्रहों का देवता बृहस्पति जल्द ही अपनी राशि बदलने वाला है। इन चार राशियों को गुरु का गोचर सौभाग्य देगा। आइये जानते हैं कौन-सी राशियां लकी हैं।

Jupiter (गुरू) जल्द ही अपनी राशि बदलेगा। हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलता है। गुरु ग्रह को सभी ग्रहों का देवता मानते हैं। गुरु ग्रह बृहस्पति एक राशि में लगभग बारह महीने रहते हैं। एक राशि को दोबारा पाने में लगभग बारह वर्ष लगते हैं।

Guru Gochar 2024: 12 साल बाद सुख और सौभाग्य का प्रतीक गुरु देव बृहस्पति वृषभ राशि में आ जाएगा। 1 मई 2024, बुधवार को गुरु वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। गुरु ग्रह मेष राशि से वृषभ राशि में स्थानांतरित होगा। दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर गुरु का गोचर होगा। साथ ही गुरू 9 अक्टूबर, 2024 को वृषभ राशि में वक्री होंगे। 4 फरवरी, 2025 को गुरू वापस वृषभ राशि में आ जाएगा। गुरु बृहस्पति 119 दिन वृषभ राशि में व्रकी अवस्था में रहेंगे।

2024 में गुरुग्रह ने कई राशियों पर विशेष प्रभाव डालेंगे। आपको पता है कि एक साल के लिए किस्मत खुलने वाली कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि (Taurus)- गुरू के गोचर से वृषभ राशि वालों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। वृषभ राशि के लोग इस दौरान हर जगह शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपको लाभ होगा अगर आप मीडिया या ग्राफिक्स से जुड़े हैं। आपकी आय अधिक हो सकती है। शादीशुदा जीवन खुशहाल होगा।

सिंह राशि (Leo)- गुरु का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा होगा। इस दौरान आपकी मधुर वाणी आपको सफलता की ओर ले जाएगी। करियर में सुधार, सैलरी और पोजिशन में सुधार। शादी कर सकते हैं अगर वे एकल हैं।

तुला राशि (Libra)- गुरू का तुला राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। इस दौरान आप काम में सफल होंगे। आपको ट्रांसफर और प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। लक आपको मदद करेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपका परिवार पूरा हो सकता है। घर में नए मेहमान आने से खुशी मिलेगी।

कालसर्प दोष कैसे परेशान करता है? जानें इससे बचने के आसान उपाय

मीन राशि (Pisces)- मीन राशि वालों का गोचर कई मायनों में लाभदायक होगा। इस दौरान आप अपने करियर से खुश रहेंगे। आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार के लिए यह साल अच्छा रहेगा। आप नई नौकरी शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। प्यार करने वालों को घर वालों की मंजूरी मिल सकती है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

 

Exit mobile version