सोने की कीमत आज 12 नवंबर 2025: जानें आपके शहर में ताजा भाव

जानें 12 नवंबर 2025 को सोने और चांदी का ताजा भाव। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद समेत आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के रेट। MCX गोल्ड और सिल्वर प्राइस अपडेट।

देश के घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार, 12 नवंबर 2025 को सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,24,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। पिछली कारोबारी दिन की तुलना में सोने में हल्का 80 रुपए का उछाल देखने को मिला।

एमसीएक्स पर सोने ने शुरुआती कारोबार में 1,24,444 रुपए के हाई लेवल को भी छुआ। वहीं चांदी की कीमतों में भी मामूली तेजी देखी गई। खबर लिखे जाने तक, चांदी 1,55,466 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग 700 रुपए की बढ़त दर्शाता है।

आपके शहर में आज (12 नवंबर 2025) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली:

24 कैरेट: 1,25,660 रुपए

22 कैरेट: 1,15,200 रुपए

18 कैरेट: 94,280 रुपए

मुंबई:

24 कैरेट: 1,25,510 रुपए

22 कैरेट: 1,15,050 रुपए

18 कैरेट: 94,130 रुपए

चेन्नई:

24 कैरेट: 1,26,560 रुपए

22 कैरेट: 1,16,000 रुपए

18 कैरेट: 96,650 रुपए

कोलकाता:

24 कैरेट: 1,25,510 रुपए

22 कैरेट: 1,15,050 रुपए

18 कैरेट: 94,130 रुपए

also read:- सोना-चांदी के दाम रॉकेट हुए, क्या गोल्ड जल्द तोड़ेगा नया…

अहमदाबाद:

24 कैरेट: 1,25,560 रुपए

22 कैरेट: 1,15,100 रुपए

18 कैरेट: 94,180 रुपए

लखनऊ:

24 कैरेट: 1,25,660 रुपए

22 कैरेट: 1,15,200 रुपए

18 कैरेट: 94,280 रुपए

पटना:

24 कैरेट: 1,25,560 रुपए

22 कैरेट: 1,15,100 रुपए

18 कैरेट: 94,180 रुपए

हैदराबाद:

24 कैरेट: 1,25,510 रुपए

22 कैरेट: 1,15,050 रुपए

18 कैरेट: 94,130 रुपए

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया, आयात शुल्क, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और निवेशकों की मांग जैसी वजहें सोने के भाव तय करती हैं। भारत में सोना केवल निवेश का साधन ही नहीं बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। खास अवसरों, त्यौहार और शादियों पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक मार्केट और रुपए की स्थिति के आधार पर सोने और चांदी के भाव में हल्की या तेज़ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version