Gold Price Today 1 December 2025: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और पटना में सोने के दाम जानें। सोना हुआ महंगा या सस्ता, MCX गोल्ड फ्यूचर अपडेट।
Gold Price Today: 1 दिसंबर 2025 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। MCX पर 5 फरवरी, 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,29,999 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। पिछली बंद कीमत 1,29,504 रुपए थी, यानी Gold Price Today में लगभग 500 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
सुबह 10:30 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का गोल्ड वायदा 1,30,794 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,30,794 रुपए के हाई लेवल पर पहुंच गया। इस तेजी के चलते निवेशक और शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदने वाले लोग बाजार में सक्रिय नजर आए।
शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली: 24 कैरेट – 1,30,630, 22 कैरेट – 1,19,750, 18 कैरेट – 98,010
मुंबई: 24 कैरेट – 1,30,480, 22 कैरेट – 1,19,600, 18 कैरेट – 97,860
चेन्नई: 24 कैरेट – 1,31,670, 22 कैरेट – 1,12,700, 18 कैरेट – 1,00,650
कोलकाता: 24 कैरेट – 1,30,480, 22 कैरेट – 1,19,600, 18 कैरेट – 97,860
अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,30,530, 22 कैरेट – 1,19,650, 18 कैरेट – 97,910
लखनऊ: 24 कैरेट – 1,30,630, 22 कैरेट – 1,19,750, 18 कैरेट – 98,010
पटना: 24 कैरेट – 1,30,530, 22 कैरेट – 1,19,650, 18 कैरेट – 97,910
हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,30,480, 22 कैरेट – 1,19,600, 18 कैरेट – 97,860
also read:- Gold-Silver Price Today: 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,28,460 रुपये, 1 दिन में 700 रुपये की तेजी
शादी और त्योहारों के सीजन में सोने की मांग हमेशा बढ़ जाती है। Gold Price Today की तेजी ने भी खरीदारों की रुचि बढ़ा दी है। भारत में सोना केवल निवेश का साधन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और शुभ अवसरों पर खरीदारी का प्रतीक भी है।
हालांकि, लगातार बढ़ती कीमतों के चलते आम लोग सोना खरीदने में थोड़ी हिचक महसूस कर रहे हैं। इसके बावजूद, लोग किसी भी शुभ अवसर पर सोना खरीदने को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि इसे शुभ संकेत माना जाता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
