सोना-चांदी में रिकॉर्ड गिरावट: सोना ₹6000 सस्ता, चांदी ₹31,500 फिसली; जानें 5 बड़े कारण

सोमवार को सोना ₹6000 और चांदी ₹31,500 सस्ता हुई। जानें सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के 5 प्रमुख कारण और आने वाले दिनों की भविष्यवाणी।

सोमवार 29 दिसंबर को सोना-चांदी के बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना अपने हाई लेवल से लगभग ₹6,000 सस्ता हो गया, जबकि चांदी ने अपने रिकॉर्ड स्तर से पहली बार करीब ₹31,500 की गिरावट देखी। इस अचानक गिरावट के पीछे मुनाफावसूली, वैश्विक बाजार का दबाव, भू-राजनीतिक तनाव में कमी, मार्जिन बढ़ोतरी और तेज रैली के बाद करेक्शन जैसे पांच प्रमुख कारण रहे।

सोने और चांदी का हाल

सोमवार को MCX पर 24 कैरेट सोना 1,34,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दिन के दौरान सोने ने 1,40,444 रुपए का ऑल टाइम हाई छुआ, लेकिन रात के समय अचानक बिकवाली के चलते यह हाई लेवल से ₹6,144 नीचे गिर गया।

चांदी की बात करें तो 2,54,174 रुपए के रिकॉर्ड हाई से यह 31,672 रुपए गिरकर 2,22,502 रुपए प्रति किलो पर आ गई। बाजार बंद होते-होते इसमें हल्का सुधार देखा गया और यह 2,23,900 रुपए पर क्लोज हुई।

also read:- Today Gold Price : 26 दिसंबर को सोने की कीमतों में तेज़ी, जानें आपके शहर में भाव

सोना-चांदी गिरावट के 5 प्रमुख कारण

रिकॉर्ड स्तर के बाद मुनाफावसूली: चांदी और सोने ने हाल ही में रिकॉर्ड स्तर छुए थे। निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू किया और इसी वजह से दोनों कीमती धातुओं में अचानक बिकवाली आई।

वैश्विक बाजार का दबाव: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव दिखा। चांदी $80 प्रति औंस के स्तर तक गई, लेकिन जल्दी गिरकर $71 प्रति औंस पर आ गई। इस गिरावट का असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ा।

भू-राजनीतिक तनाव में कमी: रूस-यूक्रेन युद्ध और अन्य वैश्विक तनावों में नरमी से निवेशक सेफ हेवन एसेट्स से पैसा निकालने लगे। इसके चलते सोना और चांदी के दाम गिर गए।

मार्जिन बढ़ोतरी का दबाव: CME ग्रुप ने सिल्वर फ्यूचर्स पर मार्जिन बढ़ा दिया। पहले 20,000 डॉलर का मार्जिन था, अब 25,000 डॉलर हो गया। इससे कई ट्रेडर्स को अपनी पोजिशन काटनी पड़ी और बिकवाली तेज हुई।

तेज रैली के बाद करेक्शन: पिछले कुछ महीनों में चांदी लगभग 181% बढ़ चुकी थी। तेज रैली के बाद करेक्शन स्वाभाविक है और सोमवार को यही तेजी से हुआ।

अब आगे क्या होगा?

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना-चांदी की इस रैली ने ‘पैराबॉलिक स्टेज’ ले लिया है। इसका मतलब है कि कीमतें तेजी से ऊपर गई थीं और अब तेज गिरावट का

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version