Grammy 2026: जस्टिन बीबर की शर्टलेस परफॉर्मेंस और हॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी लाइमलाइट

Grammy 2026 में जस्टिन बीबर ने शर्टलेस परफॉर्मेंस देकर सबका ध्यान खींचा। रेड कार्पेट पर Haley Bieber के साथ उनकी एंट्री और हॉलीवुड सेलेब्स के बोल्ड लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Grammy 2026 में हॉलीवुड सिंगर और पॉप आइकन जस्टिन बीबर ने शर्टलेस परफॉर्मेंस देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ में उनकी पत्नी हैली बीबर भी रेड कार्पेट पर उनके साथ नजर आईं, और कपल गोल्स देते हुए सबका ध्यान खींचा। यह दोनों का 2022 के बाद पहला ऑफिशियल रेड कार्पेट अपीयरेंस था।

जस्टिन बीबर की धमाकेदार परफॉर्मेंस

स्टेज पर जस्टिन बीबर ने गिटार के साथ बॉडी टैटू फ्लॉन्ट करते हुए शर्टलेस परफॉर्मेंस दी। उनका यह स्टाइल और स्वैगी अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस साल जस्टिन बीबर को चार ग्रैमी नॉमिनेशन मिले हैं।

2021 में उनके स्टूडियो एल्बम Swag के लिए उन्हें एल्बम ऑफ द ईयर में नॉमिनेट किया गया था।

also read:- एआई फोटो पर शेफाली बग्गा का गुस्सा, युजवेंद्र चहल के साथ…

Grammy 2026 की खास बातें

इस बार का Grammy अवार्ड्स लॉस एंजिल्स के Crypto.com एरिना में लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया। इस इवेंट को नोआ ने एंकर किया।

16 बार Grammy जीत चुके ब्रूनो मार्स ने स्टेज पर परफॉर्म किया।

लेडी गागा, साबरीना कारपेंटर, और रोज जैसी सेलेब्स ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

ओजी ऑस्बॉर्न और रॉबर्टा फ्लैक को ‘इन मेमोरियम’ से श्रद्धांजलि दी गई।

हॉलीवुड सेलेब्स का बोल्ड अंदाज

इस इवेंट में सिंगर चैपल रोन का टॉपलेस और ट्रांसपेरेंट आउटफिट लुक सबकी नजरों का केंद्र बन गया। मिनिमल ज्वैलरी और बोल्ड स्टाइल ने उन्हें पूरी लाइमलाइट दिलाई।

कैसे देखें Grammy 2026

केंड्रिक लैमर को नौ नॉमिनेशन मिले, और एल्बम ऑफ द ईयर की रेस में बैड बनी, जस्टिन बीबर, लेडी गागा, टायलर द क्रिएटर और अन्य शामिल हैं।

लाइव ब्रॉडकास्ट CBS और Paramount पर स्ट्रीम हो रहा है।

Grammy 2026 ने एक बार फिर हॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की चमक बिखेरी, जिसमें स्टाइल, ग्लैमर और परफॉर्मेंस ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version