Oppo K14x भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है

Oppo K14x जल्द भारत में लॉन्च होगा। जानें इसकी कीमत, फीचर्स, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और बजट 5G स्मार्टफोन के बारे में सभी अपडेट।

बजट 5G स्मार्टफोन की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। Oppo K14x भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है और टीजर इमेज से फोन के डिज़ाइन और संभावित फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन Oppo K13x 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम रखी जा सकती है।

लॉन्च डेट और टीजर जानकारी

ओप्पो ने अभी तक Oppo K14x की आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 10 फरवरी 2026 को भारत में पेश किया जा सकता है। Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट और टीजर इमेज से साफ दिख रहा है कि फोन K-सीरीज के मौजूदा डिज़ाइन पैटर्न को फॉलो करेगा।

also read:- क्या इंस्टाग्राम आपकी बातें सुन रहा है? अपनाएं यह ट्रिक…

कीमत और बजट सेगमेंट की ताकत

रिपोर्ट के अनुसार, Oppo K14x की कीमत भारत में करीब 15,000 रुपये रखी जा सकती है। पिछली K-सीरीज डिवाइस Oppo K13x 5G 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुई थी। नए मॉडल में हल्की कीमत बढ़ोतरी के साथ बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

Dimensity 6300 चिपसेट और नया डिजाइन

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo K14x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है, जो बजट 5G फोन्स में बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन का डिज़ाइन फ्लैट एज और फ्लैट रियर पैनल के साथ होगा। पीछे की तरफ पिल शेप डुअल कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश मौजूद है।

पिछले मॉडल से अपग्रेड की उम्मीद

Oppo K13x 5G में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट था। नए Oppo K14x में इन फीचर्स में सुधार और बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version