GST Slab Update 2025: अब सिर्फ 5% और 18% GST स्लैब! आम आदमी को बड़ी राहत, जानिए कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती

GST Slab Update 2025: GST स्लैब में बड़ा बदलाव! 12% और 28% टैक्स स्लैब होंगे खत्म, अब सिर्फ 5% और 18% पर टैक्स लगेगा। जानें किन चीजों के दाम होंगे कम।

GST Slab Update 2025: आम जनता को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर आज 21 अगस्त 2025 को हुई GST काउंसिल की ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की बैठक में 12% और 28% GST स्लैब को समाप्त करने की सिफारिश स्वीकार कर ली गई है। अब देश में केवल दो स्लैब रह जाएंगे – 5% और 18%।

क्या है नया GST स्लैब प्रस्ताव? (GST Slab Update 2025)

वर्तमान में GST के चार स्लैब हैं — 5%, 12%, 18% और 28%। लेकिन अब सरकार ने 12% और 28% स्लैब को खत्म करने का प्रस्ताव दिया है।
इसका मतलब:

किसने की पुष्टि?

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक के बाद मीडिया को जानकारी दी: “हमने भारत सरकार के 12% और 28% GST स्लैब को समाप्त करने के दो प्रस्तावों का समर्थन किया है। सभी राज्यों से सुझाव लिए गए हैं और अब इसे अंतिम निर्णय के लिए GST काउंसिल को भेजा जाएगा।”

क्या-क्या होगा सस्ता? जानिए

12% से 5% स्लैब में आने वाले प्रोडक्ट्स

(GST Slab Update 2025) 12% टैक्स से सीधे 5% टैक्स पर आने का मतलब है 7% तक की बचत। इससे ये चीजें सस्ती हो सकती हैं:

इसका सीधा फायदा मध्यम वर्ग और छात्रों को मिलेगा, जो इन उत्पादों का नियमित उपयोग करते हैं।

also read:- NPS ट्रस्ट ने टाटा समूह की इस कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी,…

 28% से 18% स्लैब में आने वाले प्रोडक्ट्स

(GST Slab Update 2025) 28% से सीधे 18% टैक्स स्लैब में आना, यानी 10% तक की राहत। इससे ये चीजें हो सकती हैं सस्ती:

इससे ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ी तेजी आ सकती है।

GST स्लैब बदलाव का संभावित असर

स्लैब बदलाव                           संभावित प्रभाव
12% -5%                               रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी
28% -18%                             वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते
केवल 5% और 18% स्लैब         टैक्स सिस्टम होगा सरल, कंफ्यूजन होगा कम

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version