Health News: जीभ सिर्फ स्वाद का पता लगाने के लिए नहीं काम करती, बल्कि आपके स्वास्थ्य में हो रही समस्या भी बताती है। चलिए जानते हैं जीभ साफ़ करना क्यों ज़रूरी है और गंदी जीभ से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?
Health News: जीभ के बिना किसी भी चीज का स्वाद नहीं ले सकते। लेकिन जीभ का काम केवल स्वाद का एहसास कराना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य में हो रही गड़बड़ भी जीभ से ही पता चलती है। शरीर में बैक्टीरिया की सबसे अधिक मात्रा मुंह में होती है, जिसमें जीभ सबसे अधिक होती है। इसलिए जीभ को साफ रखना स्वास्थ्य की कई समस्याओं से बचने के लिए महत्वपूर्ण है। डॉक्टर पहले आपकी जीभ देखता है अगर कोई समस्या होती है। जीभ का रंग आपकी समस्या बताता है। चलिए जानते हैं जीभ साफ़ करना क्यों ज़रूरी है और गंदी जीभ से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?
जीभ साफ़ करना क्यों आवश्यक है?
ओरल हाइजीन करने से पहले जीभ को साफ करना अनिवार्य है। जीभ को साफ करने से बैक्टीरिया दूर होते हैं, जो दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी का कारण बनते हैं। सड़न और मसूड़ों की बीमारी से पैदा होने वाली दुर्गंध से बच सकते हैं। माना जाता है कि जीभ पर विष जमा होता है, इसलिए हर दिन सफाई करने से शरीर को शुद्ध करना आसान होता है।
गंदी जीभ से ये बीमारियां हो सकती हैं:
गंदी जीभ चलते पेट में दर्द कर सकती है। काली जीभ और सफेद छाले पाचन समस्याओं का संकेत हैं। मुलायम जीभ एनीमिया का संकेत हो सकता है। विटामिन की कमी भी इन लक्षणों का कारण हो सकती है। यही कारण है कि पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों और विटामिनों का सेवन करना महत्वपूर्ण है। वहीं आपने कई बार देखा होगा कि लोगों की जीभ में दरारे पड़ जाती है। यह डायबिटीज और किडनी रोगों के अनियंत्रित होने पर होता है। डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए और इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।