Health Tips For Pregnant Women: वर्किंग महिलाएं गर्भावस्था के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखें, वरना गर्भावस्था में कॉम्प्लिकेशन हो सकती है

Health Tips For Pregnant Women: गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ अपने काम और दिनचर्या को संतुलित करना कठिन है। ऐसी स्थिति में महिलाओं की जिम्मेदारी दुगुनी हो जाती है और उन्हें अपनी सेहत की विशेष देखभाल करनी चाहिए।

Health Tips For Pregnant Women: हर गर्भवती महिला का प्रेगनेंसी का दौर अलग-अलग होता है, लेकिन गर्भधारण करके नए जीवन को सींचने का एहसास हर महिला के लिए बहुत अलग होता है। महिलाओं में गर्भावस्था के नौ महीने में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो शारीरिक, मानसिक, हार्मोनल और भावनात्मक हैं। गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ अपने काम और दिनचर्या को संतुलित करना कठिन है। महिलाओं को ऐसी स्थिति में दोगुना काम करना होगा और उन्हें अपनी सेहत की खास देखभाल करनी चाहिए। इस विषय में आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाएं कुछ सुझावों को अपनाकर अपने प्रेगनेंसी जीवन को और भी सुंदर बना सकती हैं।

प्रेगनेंट महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

पौष्टिक भोजन करें: गर्भवती महिला का भोजन गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास भी प्रभावित करता है, इसलिए इस दौरान महिलाओं को अधिक से अधिक पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। पौष्टिक आहार का मतलब है कि आपके भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा होनी चाहिए। इसके लिए आप दाल, दूध, दही, ड्राई फ्रूट्स, नट्स, ताजे फलों और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, आदि मौजूद हैं, जो आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी सुरक्षित रखते हैं। बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास इससे प्रभावित होता है। महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ऑफिस में घर का बना हुआ शुद्ध और हल्का भोजन अपने साथ रखना चाहिए और उसी को खाना चाहिए।

शरीर को हाइड्रेटेड रखें: जब किसी महिला के शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी की कमी होती है, तो वह थकान महसूस करती है और अपने शरीर को सुस्त महसूस करती है। महिलाओं को गर्भावस्था में दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। महिलाएं काम करते समय नारियल पानी, ताजे फल के जूस आदि खा सकती हैं। इससे पाचन ठीक रहेगा और कब्ज भी नहीं होगा।

नियमित रूप से स्ट्रेच करें: ,प्रेग्नेंट महिलाओं को पूरे दिन बैठकर काम करना पीठ और कमर को दुखाता है। ऐसी स्थिति में आपको हर आधे घंटे में पांच मिनट का ब्रेक लेना चाहिए, जिसमें आप हल्की स्ट्रेचिंग या वाक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नियमित रूप से हल्के व्यायाम भी करें।

अधिक तनाव न लें: प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला का मानसिक स्वास्थ्य बच्चे पर भी प्रभाव डालता है। यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं को खुश रहना चाहिए और अधिक तनाव नहीं लेना चाहिए। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से मैडिटेशन, योग, अकेले समय बिताना, जॉर्नलिंग, आदि कर सकते हैं। इससे आपके बच्चे का सर्वांगीण विकास होगा और आपका तनाव कम होगा।

डॉक्टर से संपर्क करें: गर्भावस्था में एक महिला हर महीने अपने शरीर में अलग अलग तरह के परिवर्तन महसूस करती है जो बहुत ही सामान्य सी बात है लेकिन इस दौरान आपको डॉक्टर की निगरानी में टेस्ट करवाते रहना चाहिए जिससे जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य का पता चल सके और उनका ख्याल रखा जा सके।

Exit mobile version