हाई ब्लड प्रेशर लिवर की बीमारी का भी कारण बन सकता है। जानिए कैसे फैटी लिवर और हाई बीपी से बचें और योग-आयुर्वेद से लिवर को स्वस्थ रखें।
भारत, चीन और यूरोप के डॉक्टर्स की एक बड़ी रिसर्च में पता चला है कि हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन लिवर की गंभीर बीमारी का भी कारण बन रहा है। खासतौर पर फैटी लिवर के मरीजों में 50% से अधिक को हाई बीपी की समस्या होती है, जो लिवर की स्थिति को और खराब कर सकती है। योग और आयुर्वेद की मदद से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर और लिवर का गहरा संबंध
डॉक्टर्स ने बताया कि हाइपरटेंशन सिर्फ हार्ट की बीमारी नहीं बल्कि लिवर के फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का भी कारण बनता है। रिसर्च में यह पाया गया कि लिवर के मरीजों में लगभग 33% से 49% तक लोग हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित हैं। भारत में लगभग हर तीसरे व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या है, और अगर हाई बीपी वाले मरीजों का लिवर भी प्रभावित हो जाए तो लिवर सिरोसिस और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण
भूख कम लगना
पेट में सूजन या दर्द
लगातार थकान महसूस होना
उल्टी या मतली की समस्या
इनडायजेशन या पाचन संबंधी परेशानियां
फैटी लिवर के कारण और बढ़ती समस्या
also read:- लिम्फोमा कैंसर के शुरुआती लक्षण: शरीर में दिखते ही करें…
खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड, तला-भुना खाना, ज्यादा मीठा, प्रोसेस्ड फूड, और अल्कोहल का सेवन फैटी लिवर की समस्या को बढ़ाता है। भारत में करीब 50 करोड़ लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं और पिछले 10 वर्षों में इसके केस तेजी से बढ़े हैं।
लिवर का स्वास्थ्य कैसे रखें?
स्वामी रामदेव के अनुसार योग और नियमित पैदल चलना लिवर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। रोजाना 30 मिनट की वॉक से शरीर का फैट ऊर्जा में बदल जाता है और हाई बीपी का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा:
सेचुरेटेड फैट, ज्यादा नमक, मीठा, कार्बोनेटेड ड्रिंक, प्रोसेस्ड फूड और अल्कोहल से बचें।
मौसमी फल, साबुत अनाज और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट का सेवन बढ़ाएं।
नियमित योग और मेडिटेशन से तनाव कम करें।
लिवर का कार्य
लिवर शरीर का सबसे बड़ा अंग है जो पाचन, ब्लड फिल्टरिंग, टॉक्सिन निकालने, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल, प्रोटीन निर्माण और इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसे स्वस्थ रखना जीवन के लिए जरूरी है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
