स्वास्थ्य

High Blood Sugar Symptoms: डायबिटीज पर काबू पाने का तरीका, सुबह ये लक्षण दिखते हैं तो समझ लें बढ़ रहा है ब्लड शुगर

High Blood Sugar Symptoms In Morning: सुबह शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के कई संकेत दिखाई देते हैं। जो नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है

High Blood Sugar Symptoms: शरीर में ब्लड शुगर का बढ़ना, यानी डायबिटीज, बहुत खतरनाक माना जाता है। डायबिटीज केवल नियंत्रण किया जा सकता है, लेकिन यह खत्म नहीं होता। डायबिटीज की बीमारी धीरे-धीरे हमारे शरीर के दूसरे अंगों को भी नुकसान पहुंचाती है। डायबिटीज के लक्षणों को कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं। शरीर के लिए अचानक ब्लड शुगर बढ़ना या कम होना घातक है। इसलिए लक्षणों को गौर से समझें। कई बार शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर सुबह ऐसे लक्षण नजर आते हैं। जिनसे डायबिटीज को समझा जा सकता है।

ये लक्षण सुबह ब्लड शुगर बढ़ने पर दिखते हैं

सुबह तेज प्यास और मुंह सूखा होना हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। डायबिटीज के रोगियों को सुबह गला सूखने का लक्षण दिखता है।

जब आप उठते हैं तो आपको धुंधला दिख सकता है, यह भी हाई ब्लड शुगर का लक्षण हो सकता है।

डायबिटीज आंखों की रौशनी पर असर डालता है।

यदि आप सुबह उठने के बाद थकान या कमजोरी महसूस करते हैं तो ब्लड शुगर की जांच करवा लें। ये नॉर्मल नहीं है। रातभर सोने से बाद भी फ्रेश फील नहीं करते तो शुगर हो सकती है।

हाई ब्लड शुगर के लक्षणों में से कुछ हैं अतिरिक्त पेशाब आना, अधिक भूख लगना, हाथों का कांपना और पसीना आना। इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज कैसे नियंत्रित करें?

शुगर को नियंत्रित करने के लिए जीवनशैली में बदलाव करना सबसे महत्वपूर्ण है। हेल्दी खाना खाने के साथ व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। दैनिक रूप से कुछ देर की वॉक और व्यायाम करने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा खाने में हाई फाइबर चीजें शामिल करें। डाइट से मीठी चीजों को बिल्कुल आउट कर दें। घर का बना खाना खाएं। डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। सही समय पर कम से कम 8 घंटे की नींद लें और दिनभर भरपूर पानी पीएं।

Related Articles

Back to top button