Housefull on OTT: हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। 6 जून को फिल्म रिलीज हुई। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की इससे पहले चार फिल्में और आ चुकी हैं।
Housefull on OTT: इन दिनों थियेटर्स में हाउसफुल 5 नामक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म धमाल मचा रही है। इस फ्रेंचाइजी की चार पिछली फिल्में OTT पर प्रसारण हो रही हैं। चारों ही फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में दिखें. आपको बताते हैं कि ये फिल्में कहां देख सकते हैं।
हाउसफुल- प्राइम वीडियो| Housefull on OTT
Housefull 2010 में आई थी। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर दिखाई दे रही है। इसके अलावा हाउसफुल को आप यूट्यूब पर भी फ्री में देख सकते हैं।
फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और जिया खान जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था। फिल्म हिट हुई। हाउसफुल ने विश्व भर में 123.69 करोड़ रुपये कमाए।
हाउसफुल 2: जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो
जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर हाउसफुल 2 स्ट्रीम हो रही है।
ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। साजिद खान भी इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। (Housefull on OTT) फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, ऋषि कपूर, असिन, जरीन खान और शाजान पदमसी थे। हाउसफुल 2 ने 112 करोड़ रुपये कमाए।
Housefull 3 और हाउसफुल 4 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही हैं.
Housefull 3: जियो सुपरस्टार
2016 में हाउसफुल 3 आया था। (Housefull on OTT)फरहाद सामजी (साजिद सामजी) ने इस कॉमेडी फिल्म को निर्देशित किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाकरी, लिजा हेडन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और समीर कोचर ने अभिनय किया। फिल्म ने 110.2 करोड़ रुपये खर्च किए।
Housefull 4: जियो सुपरस्टार
हाउसफुल 4 में लंबी-चौड़ी कास्ट थी। 2019 में ये फिल्म रिलीज हुई। फरहाद सामजी ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। फिल्म ने 210.3 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, चंकी पांडे, बॉबी देओल, राणा दग्गुबाती, रंजीत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए। इस फिल्म का गाना ‘बाला’ जबरदस्त हिट हो गया था.