Ice Age 6 Release Date: Ice Age: Boiling Point अब 5 फरवरी 2027 को रिलीज होगी। डिज्नी ने इसकी रिलीज डेट और पहला मोशन पोस्टर जारी किया है। जानिए पूरी जानकारी।
Ice Age 6 Release Date: एनिमेशन फिल्मों के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डिज़्नी ने अपनी आइकॉनिक और फैंस की ऑल-टाइम फेवरेट एनिमेटेड फ्रेंचाइजी “Ice Age” के छठे पार्ट “Ice Age: Boiling Point” की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब यह सफर 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में दोबारा शुरू होने जा रहा है।
डिज़्नी ने शेयर किया पहला मोशन पोस्टर
हाल ही में डिज्नी स्टूडियोज ने Ice Age: Boiling Point का पहला मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया। इस टीज़र पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया: “आइस एज: बॉइलिंग पॉइंट की घोषणा अभी-अभी डेस्टिनेशन डिज्नी पर की गई है।” पहले खबरें थीं कि फिल्म 2026 में रिलीज होगी, लेकिन अब डिज़्नी ने कन्फर्म कर दिया है कि Ice Age 6 5 फरवरी 2027 को रिलीज होगी।
क्या ‘महावतार नरसिम्हा’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी Ice Age 6?
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय पौराणिक एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करते हुए कई बड़े हॉलीवुड टाइटल्स को पीछे छोड़ दिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या Ice Age 6 इस लेवल की सफलता को टक्कर दे पाएगी?
also read:- Nikki Tamboli को हुआ डेंगू, बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस ने…
23 साल पहले शुरू हुई थी Ice Age की कहानी
आइस एज फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2002 में हुई थी, जिसे Blue Sky Studios ने प्रोड्यूस किया था। शुरुआती सफलता के बाद इस सीरीज़ को डिज्नी ने टेकओवर कर लिया। अब तक इसके 5 पार्ट रिलीज हो चुके हैं:
-
Ice Age (2002)
-
Ice Age: The Meltdown (2006)
-
Ice Age: Dawn of the Dinosaurs (2009)
-
Ice Age: Continental Drift (2012)
-
Ice Age: Collision Course (2016)
पिछला पार्ट, Collision Course, को मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले थे लेकिन फिर भी फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 408 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
फैंस में जबरदस्त उत्साह
जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं बाढ़ की तरह आने लगीं। किसी ने लिखा, “ग्लोबल वॉर्मिंग आगे आ रही है!”, तो कोई बोला, “मेरी फेवरेट फ्रेंचाइजी वापस आ रही है!”
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
