Is Ghee And Milk Harmful For Health: शरीर को दूध-घी खाने से क्या नुकसान होता है? डॉक्टर से पूछें कब और कितनी मात्रा में सेवन करें
Is Ghee And Milk Harmful For Health: दादी नानी कहती है कि बच्चों को बहुत सारा दूध और घी खिलाना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी हड्डियां मजबूत होंगी और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं, डॉक्टर कहते हैं कि दूध और घी को एक समय के बाद कम से कम खाना चाहिए। आइये जानते हैं दूध-घी के क्या नुकसान हैं?
Is Ghee And Milk Harmful For Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोगों ने दूध-घी खाया। जिन लोगों ने अधिक दूध और घी खाया, उनका स्वास्थ्य बेहतर था। आज भी दादी-नानी बच्चों को दूध और घी खिलाते हैं। जो बच्चों का अच्छा विकास करता है। डॉक्टरों का कहना है कि एक उम्र के बाद बच्चों और बड़ों को दूध और घी की अतिरिक्त मात्रा से बचना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि एक समय के बाद ये चीजें शरीर को अच्छा करने की बजाय उसे बुरा करने लगती हैं। आइये जानते हैं कि क्या दूध और घी वास्तव में हमारे शरीर के लिए घातक हैं? क्या दूध-घी खाने से शरीर को नुकसान होता है?
शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. भुमेश त्यागी का कहना है कि दूध और घी शरीर को हानि नहीं पहुंचाते। लेकिन अधिक खाने के लिए आपको अधिक शारीरिक मेहनत करनी होगी। ज्यादा दूध और घी खाने वाले लोग दिनभर खेतों में काम करते थे। हल चलाया जाता था। आटा चक्की से पीसते थे। शारीरिक श्रम इतना अधिक था कि शरीर सब कुछ खाता था। इसलिए पहले लोग कम बीमार होते थे। लेकिन अब शारीरिक श्रम न के बराबर हो गया है। कोई फिजिकल एक्टिविटी दिनभर में नहीं होती। शरीर से एक बूंद पसीना नहीं निकालता, ऐसी स्थिति में ज्यादा घी और दूध फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है।
क्या दूध और घी हानिकारक हैं?
ज्यादा घी और दूध खाने से पाचन धीमी हो जाता है। शरीर इससे अधिक फैट बनाने लगता है। जिसे पचाने के लिए शरीर को अधिक परिश्रम करना होगा। लिवर प्रभावित होता है। वह वजन बढ़ाता है। हृदय कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इसलिए अपनी फिजिकल एक्टिविटी के हिसाब से ही आपको खाना पीना चाहिए।
1 दिन में कितना दूध और घी खाना चाहिए?
दैनिक 1-2 चम्मच घी खाने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन इसके साथ कुछ शारीरिक व्यायाम भी करना चाहिए। एक गिलास लो फैट मिल्क हर रात खाने से कोई नुकसान नहीं होगा। आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। रात में गुनगुना दूध पानी फायदेमंद होता है। लेकिन इससे ज्यादा दूध पीने से नुकसान हो सकता है।