झारखंड के CM Hemant Soren ने 444 नियुक्ति पत्र बाँटे, ITI ट्रेनी अफसरों के चेहरे खिल गए

झारखंड के CM Hemant Soren ने  राज्य में 444 आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। उस समय सभी अधिकारियों के चेहरे खिल गए।

झारखंड में  444 आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। उस समय उनके चेहरे चमक उठे। ये नियुक्ति पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांटे हैं। सोरेन ने इस दौरान राज्य में चल रही भर्ती और परीक्षाओं का दावा किया कि वे बहुत तेजी से चल रही हैं। सोरेन ने बताया कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSPSC) की परीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी आई है। शुक्रवार को भी हेमंत सोरेन ने पांच सौ से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र दिए।

शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को 29 ट्रेडों के प्रशिक्षण के लिए नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को भी टीचर, इंजीनियर और टेक्नीशियन जैसे अलग-अलग पदों के लिए 527 कैंडिडेट्स को भी नियुक्ति पत्र बांटा गया है।

झारखंड में 74 सरकारी आईटीआई कॉलेज हैं और नक्सली क्षेत्रों में करीब 16 आईटीआई कॉलेज हैं। इन सभी संस्थानों में 1400 से अधिक युवा औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि इन संस्थानों में पढ़ाई और ट्रेनिंग ले रहे युवाओं की भर्ती भी की गई है। उन्होंने कहा 2024 तक 3,000 युवा लोगों को नौकरी मिलेगी।

झारखंड में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने इन चुनावों से पहले कई योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना इनमें से एक है। इसके साथ ही लोगों से किए गए वादों को पूरा करने और नए लोक-लुभावन वादे करने में भी हेमंत सोरेन पीछे नहीं हट रहे हैं।

 

Exit mobile version