जे.पी. नड्डा ने हरियाणा के विकास कार्यों की सराहना की, खरखौदा में 35 हजार करोड़ की मारुति सुजुकी फैक्ट्री को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि बताया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की खुलकर सराहना की।
जे.पी. नड्डा ने कहा कि हरियाणा आज तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्य में सड़क, रोडवेज और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से खरखौदा में स्थापित हो रही मारुति सुजुकी की मेगा फैक्ट्री का जिक्र करते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। लगभग 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल उत्पादन इकाइयों में से एक होगी।
also read:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: अंबाला में 85 करोड़ की लागत…
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा “नॉनस्टॉप विकास” के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और मजबूत प्रशासन के कारण राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी सरकार की विकास नीतियों की सराहना की और इसे हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



