कानपुर मास्टर प्लान 2031 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी, शहर के विकास के नए रास्ते खुले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मास्टर प्लान 2031 को मंजूरी दी, 58,078 हेक्टेयर में नए औद्योगिक, आवासीय और हरित क्षेत्र विकसित होंगे। जानें कैसे खुलेंगे विकास के नए द्वार।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मास्टर प्लान 2031 को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इस योजना का उद्देश्य शहर की बढ़ती आबादी, आवासीय और औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कानपुर को व्यवस्थित और आधुनिक बनाना है। मास्टर प्लान 2031 के तहत कृषि भूमि को आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में बदला जाएगा, जिससे ग्रेटर कानपुर, एरो सिटी और औद्योगिक क्षेत्रों जैसी परियोजनाओं को धरातल पर लाना आसान होगा।

58,078 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा विकास

मास्टर प्लान 2031 में कुल 58,078 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल किया गया है, जो अनुमानित 51 लाख आबादी की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। यह पिछले मास्टर प्लान 2021 के क्षेत्रफल 32,080 हेक्टेयर से लगभग दोगुना है। नए मास्टर प्लान में कानपुर नगर, शुक्लागंज, बिठूर और अकबरपुर के 386 गांवों की भूमि शामिल है।

मास्टर प्लान की तैयारी और तकनीकी पहल

सात साल की मेहनत के बाद तैयार मास्टर प्लान को पहली बार आनलाइन तैयार किया गया है। इसमें केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार और ऑनलाइन मंडलायुक्त विजयेन्द्र पांडियन की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

ट्रैफिक और पर्यावरण के लिए विशेष प्रावधान

ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए मास्टर प्लान में 12.75% यानी 7,406.59 हेक्टेयर भूमि ट्रांसपोर्ट और रोड नेटवर्क के लिए सुरक्षित रखी गई है। इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण के लिए 18.89% यानी 10,970.92 हेक्टेयर भूमि हरित क्षेत्र और खुले स्थल के लिए निर्धारित की गई है। इस भूमि पर पार्क, खेल मैदान और हरित बेल्ट विकसित किए जाएंगे।

also read:- यूपी IPS ट्रांसफर 2026: योगी सरकार ने 24 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, गोरखपुर समेत 11 जिलों के SSP-SP बदले

विकास के लिए अलग-अलग जोन बनाए गए

कानपुर महानगर के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों को जोनवार वर्गीकृत किया गया है। बिठूर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, न्यू कानपुर सिटी को आवासीय क्षेत्र के लिए चिह्नित किया गया है, जबकि ग्रेटर कानपुर और डिफेंस कॉरिडोर के आसपास औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे। नारामऊ में औद्योगिक क्षेत्र में नॉलेज पार्क, ईवी पार्क और मेगा एसएसएसई पार्क विकसित किए जाएंगे।

आवासीय और औद्योगिक योजनाओं का रास्ता आसान

मास्टर प्लान 2031 में कृषि भूमि को आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में बदलने के बाद नई योजनाओं का कार्यान्वयन आसान हो जाएगा। न्यू कानपुर सिटी, एरो सिटी और औद्योगिक क्षेत्रों को धरातल पर लाने के लिए यह परिवर्तन आवश्यक था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी से कानपुर के विकास के नए द्वार खुल गए हैं, और अब शहर में आधुनिक, व्यवस्थित और सतत विकास की दिशा में तेजी से काम किया जा सकेगा।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version