जाने रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी।

रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ जंग की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रपति ब्लामिदिर पुतिन ने नाटो को धमकी देते हुए यह कहा है कि यदि नाटो ने यूक्रेन का साथ दिया तो वह उसके परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहे आपको बता दें 1999 में बोरिस येल्ट्सिन के इस्तीफे के बाद पुतिन राष्ट्रपति बने थे। पुतिन राजनीति में आने से पहले सोवियत संघ की खुफिया एजेंसी केजीबी में जासूस के तौर पर कार्यरत थे पिछले 23 सालों से मास्को की सत्ता पर काबिज ब्लामिदिर पुतिन आम जनता के बीच में माचोमैन की छबि को बनाए रखे हुए हैं वे लोगों को कभी घुड़सवारी करते हुए नजर आते हैं, तो कभी बिना शर्ट के स्नाइपर पर राइफल के साथ में नजर आते हैं।

व्लामिदिर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग के एक गरीब परिवार मे जन्म लिया था। पुतिन बचपन में चूहों का शिकार किया करते थे। जहां पर वे एक सरकारी अपार्टमेंट में अपने परिवार यानी कि माता पिता और भाई बहन के साथ में निवास करते थे आपको बता दें पुतिन जब विदेश दौरों पर होते हैं तो वहां की चादरों से लेकर टॉयलेट सीट और बर्तन तक चेंज कर दिए जाते हैं पुतिन के बारे में लोगों का ऐसा कहना है कि उनका रूसी जासूस अन्ना चैंप मैन के साथ रोमांस रहा था|अन्ना को 2010 में जासूसी के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था |

पुतिन को जासूसी नोबेल पढ़ना काफी पसंद है एक बार पुतिन ने कहा था कि जो पूरी आर्मी नहीं कर सकती है वह मात्र एक जासूस कर सकता है पुतिन के बारे में यह भी कहा जाता है कि उनके पास में 46अरब डॉलर की संपत्ति है रूस में पुतिन के नाम पर वोडका से लेकर कई सारे उत्पाद मिलते रहते हैं आपको बता दें पुतिन के पास में कई पालतू कुत्ते हैं एक बार की बात है जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल उनके एक कुत्ते को देखकर डर गई थी।

पुतिन अपने फिट बॉडी के लिए लोगों के बीच में काफी चर्चित रहते हैं। उनका शरीर एक एथलीट की तरह है वे अपना सुबह का समय वर्कआउट करते हुए व्यतीत करते हैं। पुतिन जर्मन भाषा बहुत ही अच्छी बोलते हैं लेकिन वही अगर बात की जाए अंग्रेजी की तो पुतिन को अंग्रेजी नहीं आती है पुतिन के दादा रूस के महान नेताओं लेनिन और स्टालिन के एक बड़े रसोइए के रूप में कार्यरत रहते थे।

Exit mobile version