लखनऊ अग्निकांड के बाद पूरे यूपी में फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान: सीएम योगी के सख्त निर्देश
सीएम योगी ने लखनऊ अग्निकांड को चेतावनी बताते हुए पूरे यूपी में फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान और सख्त सुरक्षा नियम लागू करने के निर्देश दिए।
फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान: लखनऊ में हाल ही में अलीगंज क्षेत्र में हुई अग्नि दुर्घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के लिए एक गंभीर चेतावनी बताया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके लिए पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जाएगा।
हर जिले में विशेष फायर ऑडिट टीम का गठन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी जनपदों में विशेष टीमों का गठन किया जाए, जो अस्पतालों, नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सरकारी भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच करें।
उन्होंने कहा कि यह फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान मिशन मोड में चलाया जाएगा और पहले जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी, उसके बाद नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
कोचिंग संस्थानों और बेसमेंट उपयोग पर सख्त नियम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया कि सभी कोचिंग संस्थानों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाए और व्यावसायिक भवनों में फायर विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में बेसमेंट का उपयोग कोचिंग या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए। यदि बेसमेंट पार्किंग के लिए स्वीकृत है तो उसका उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए किया जाए।
also read:- विधायक अभिजीत सिंह सांगा की माता के निधन पर सीएम योगी ने…
आपातकालीन सेवाओं और रिस्पॉन्स टाइम पर जोर
सीएम ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाओं का रिस्पॉन्स टाइम जितना कम होगा, राहत कार्य उतने ही प्रभावी होंगे।
बैठक में बताया गया कि घटना के समय 14 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर भेजी गई थीं। मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों की फायर सेफ्टी ऑडिट को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
फायर सर्विस को आधुनिक बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निशमन विभाग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आधुनिक उपकरणों और तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने प्रदेश की सभी तहसीलों में फायर स्टेशन नेटवर्क को विस्तार देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



