लखनऊ में 26वें अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि न्याय प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, स्वावलंबन और उन्नत भविष्य का आधार होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यना: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 26वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दुनिया भर के मुख्य न्यायाधीशों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। सम्मेलन की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि भारत हमेशा से विश्व को एक परिवार मानता रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज की सबसे बड़ी चुनौती दुनिया के देशों के बीच संवाद का अभाव है। यह सम्मेलन इसी संवाद को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
शिक्षा और विकास पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य की चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा को बोझिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में अशांति और वर्चस्व की होड़ के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दे अक्सर दब जाते हैं। ऐसे में सभी को मिलकर यह सोचना होगा कि कैसे प्रभावी व्यवस्था बनाई जा सकती है।
न्याय और अंतरराष्ट्रीय कानून की भूमिका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने आगे कहा कि जलवायु परिवर्तन, साइबर अपराध और वैश्विक आतंकवाद जैसी समस्याएं आज मानवता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने न्याय, नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून को इन समस्याओं के समाधान में निर्णायक भूमिका निभाने वाला बताया।
ALSO READ:- सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार, यूपी के 2.15 करोड़…
वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 80 साल पहले संयुक्त राष्ट्र ने न्यायपूर्ण, समावेशी और जवाबदेह वैश्विक प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया था। आज भी यह संदेश उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन परंपराओं जैसे पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश की सुरक्षा और संरक्षण की सीख, वैश्विक मंचों पर नीति निर्माण में मदद कर सकती है।
न्याय: मानवता और सुरक्षा का आधार
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि मानवता की समस्याओं के समाधान का मार्ग भी होना चाहिए। न्याय प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, स्वावलंबन और उन्नत भविष्य का आधार बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
यह सम्मेलन न केवल न्यायविदों के बीच अनुभव साझा करने का अवसर है, बल्कि दुनिया को यह संदेश देने का भी मंच है कि न्याय और समता ही स्थायी शांति और विकास का मूल आधार हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
