राज्यहरियाणा

Manohar lal: हरियाणा सहित कई राज्यों में मोनोहर लाल का पावर मॉडल लागू होगा।

Manohar Lal का पावर मॉडल देश भर में लागू होगा, बिजली की समस्या खत्म होगी

Manohar Lal Power Model: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के पावर मॉडल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने देश की बढ़ती हुई बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। Uttarakhand और Himachal Pradesh में पनबिजली परियोजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। साल 2030 तक हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजनाओं से 500 गीगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य है।

मोदी सरकार-3.0 में मनोहर लाल को देश के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक ऊर्जा मंत्रालय सौंपा गया है। ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए मनोहर लाल ने देश भर में विद्युत परियोजनाओं को तेज करने का प्रयास शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनोहर लाल द्वारा बतौर मुख्यमंत्री हरियाणा में किए गए बिजली सुधार के प्रयासों की सार्वजनिक मंचों पर कई बार प्रशंसा की है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल (Union Energy Minister Manohar Lal) ने पिछले दिनों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पनबिजली परियोजनाओं पर तेजी से काम करने का आदेश दिया है, साथ ही हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजनाओं से भी बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। भारत की बढ़ती आबादी को 2035 तक लगभग दोगुना करने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालाँकि, इस स्थिति को देखते हुए, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक मार्गचित्र भी बनाया है, जो बिजली परियोजनाओं में उत्पादन को बढ़ाता है।

टिहरी डैम की क्षमता बढ़ाई जाएगी

आपको बता दें कि मनोहर लाल ने पिछले दिनों टिहरी गढ़वाल डैम पर 1000 मेगावाट के टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट और 2400 मेगावाट के टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स में चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और परियोजनाओं को जल्दी पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। विशेष रूप से, टीएचडीसीआईएल उत्तरी ग्रिड को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने में सबसे आगे रहा है और बाढ़ नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने विद्युत योजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भी बिजली परियोजनाओं की समीक्षा की। विशेष रूप से जलविद्युत क्षेत्र के परियोजनाओं के साथ पनबिजली परियोजनाओं पर चर्चा हुई। प्रदेश में 21 जलविद्युत परियोजनाओं (2123 मेगावाट क्षमता) को मंजूरी दी गई है, और कुल 45 जलविद्युत परियोजनाओं को विभागीय मंजूरी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में मनोहर लाल ने हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली में बिजली परियोजनाओं पर चर्चा की और नई परियोजनाओं को शुरू करने पर सहमति बनाई।

कोलकाता दामोदर घाटी निगम की क्षमता भी बढ़ेगी

केंद्रीय उर्जा मंत्री ने कोलकाता में दामोदर घाटी निगम की विस्तृत समीक्षा करके बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए चल रही परियोजनाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं. दामोदर घाटी निगम हमेशा से ही बेहतर और टिकाऊ बिजली बुनियादी ढांचे के निर्माण में सबसे आगे रहा है।

24 घंटे की विद्युत आपूर्ति

बतौर हरियाणा के मुख्यमंत्री, मनोहर लाल ने साढ़े नौ वर्षों के दौरान बिजली कंपनियों को मुनाफे में लाने के साथ ही 24 घंटे विद्युत सप्लाई का मनोहर मॉडल प्रस्तुत किया। हरियाणा के शहरी क्षेत्रों से लेकर लगभग 6000 गांवों में इस बूते से 24 घंटे बिजली दी जाती है। लाइनलॉस 37% से 13% पर आ गया है। हरियाणा की चारों विद्युत कंपनियां न केवल मुनाफे में आईं, बल्कि साढ़े 9 साल के कार्यकाल में गर्मियों के पीक सीजन में कभी भी बिजली की कमी नहीं हुई। कृषि क्षेत्र में भी किसानों को 8 से 10 घंटे सुरक्षित बिजली दी गई।

Related Articles

Back to top button