Manoj Tiwari ने रिलीज किया ‘जब से चढ़ल बा जवानी’ का नया वर्जन, खेसारी-निरहुआ को टक्कर देने मैदान में लौटे पुराने खिलाड़ी

Manoj Tiwari New Song: मनोज तिवारी ने अपने 15 साल पुराने हिट गाने ‘जब से चढ़ल बा जवानी’ का नया वर्जन रिलीज किया, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Manoj Tiwari New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और पवन सिंह जैसे सितारे छाए हुए हैं, लेकिन अब इन सभी को टक्कर देने के लिए एक पुराने खिलाड़ी ने वापसी की है। मशहूर सिंगर, एक्टर और पॉलिटीशियन मनोज तिवारी ने अपने 15 साल पुराने हिट गाने ‘जब से चढ़ल बा जवानी’ का नया वर्जन रिलीज़ कर भोजपुरी फैंस के दिलों में फिर से जान फूंक दी है।

Manoj Tiwari का ‘जब से चढ़ल बा जवानी’ नया फ्लेवर लेकर आया धमाल

Manoj Tiwari ने इस लोकप्रिय गाने को नए अंदाज और आधुनिक बीट्स के साथ रीक्रिएट किया है, जिससे यह गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया। गाना टी-सीरीज भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल टी-सीरीज हमार भोजपुरी पर रिलीज हुआ और महज दो दिनों में इसने 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।

यह गाना न केवल भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच पसंद किया जा रहा है बल्कि यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो चुका है।

फैंस की प्रतिक्रियाएं: पुराने खिलाड़ी ने फिर मचाई धूम

गाने में मनोज तिवारी ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए हैं। गाने में पारस कलनावत और गरिमा की परफॉर्मेंस भी काफी पसंद की जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ यूजर्स के कमेंट्स इस प्रकार हैं:

Also Read:- Param Sundari CBFC Certificate: जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ…

खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह को चुनौती

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह जैसे स्टार्स ने लंबे समय से राज किया है। उनके गाने और फिल्मों को करोड़ों फैंस प्यार करते हैं। लेकिन मनोज तिवारी की वापसी ने इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। पुराने जमाने का यह सुपरस्टार अपने नए गाने के ज़रिए फिर से अपनी जगह बनाने की तैयारी में है।

Manoj Tiwari: सिर्फ सिंगर ही नहीं, पॉलिटीशियन भी

Manoj Tiwari न केवल भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक के दिग्गज कलाकार हैं, बल्कि वे राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनकी इस बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें भोजपुरी फैंस के दिलों में खास जगह दिलाई है। ‘जब से चढ़ल बा जवानी’ के नए वर्जन ने साबित कर दिया है कि वे आज भी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version