Duleep Trophy में चला मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का जादू, IPL के चार महीने बाद धमाकेदार शतक ठोका

Duleep Trophy: तिलक वर्मा ने इंडिया ए के लिए तीसरे दिन दलीप ट्रॉफी मुकाबलें में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 177 गेंदों पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5वां सैकड़ा पूरा किया।

Duleep Trophy का दूसरा दौर शुरू हो गया है। बल्लेबाजों के बल्ले से इस दौरान बड़ी पारी निकल रही हैं। इंडिया ए और इंडिया डी अनंतपुर में खेल रहे हैं। इस मैच के तीसरे दिन इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज प्रथम सिंह ने शानदार शतक जड़ा, और मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज ने उनके नक्शेकदम पर चलते हुए धमाका कर दिया। ये बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं, जो IPL 2024 के बाद दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए पहली पारी में हार गए थे।

तिलक ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 33 गेंद खेली और 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तिलक ने IPL 2024 के बाद लगभग चार महीने तक खेल नहीं खेले, फिर दलीप ट्रॉफी में फिर से खेलते हुए पहली पारी में बुरा प्रदर्शन किया। इंडिया ए टीम ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 288 रन बनाए। इंडिया डी महज ने इसके जवाब में 183 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने ठोका शानदार शतक

इंडिया ए ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोरबोर्ड पर 115/1 रन बनाए। तीसरे दिन तिलक वर्मा ने प्रथम सिंह का साथ देकर इंडिया ए स्कोर को बढ़ाना शुरू किया। प्रथम ने अपना अर्धशतक दूसरे ही दिन पूरा कर लिया, इसलिए उन्हें तीसरे दिन शतक पूरा करने में बहुत देर नहीं लगी। इस बीच, तिलक वर्मा भी अपने खाते में रन जोड़ने लगे।

इंडिया ए  को 219 रन पर पहला बड़ा झटका लगा। रियान पराग भी आसानी से चले गए। तिलक वर्मा ने एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद रन बटोरते रहे और 94वें ओवर में धमाकेदार शतक जड़ दिया। इस तरह तिलक वर्मा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 177 गेंदों पर अपना पांचवां सैकड़ा जड़ा। बता दें, तिलक वर्मा IPL में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।

Exit mobile version