NRI Minister Kuldeep Singh Dhaliwal: पंजाब सरकार ने एनआरआई की शिकायतों के समाधान के लिए अपनी तरह की पहली पहल शुरू की: कुलदीप सिंह धालीवाल
- शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए संबंधित सिविल व पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही दिए निर्देश
NRI Minister Kuldeep Singh Dhaliwal: पंजाब सरकार ने एनआरआई की शिकायतों के समाधान के लिए देशभर में अपनी तरह की पहली पहल ‘ऑनलाइन एनआरआई मीटिंग’ शुरू की है। इस सेवा के तहत राज्य सरकार एनआरआई द्वारा प्राप्त विभिन्न शिकायतों का त्वरित और उचित समाधान कर रही है तथा शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि आज उन्होंने एन.आर.आई. की 100 से अधिक शिकायतें सुनीं तथा मौके पर ही उनका समाधान करने के लिए सम्बन्धित सिविल और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आज प्राप्त शिकायतें अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली और अफ्रीका में रह रहे पंजाबियों से सम्बन्धित थीं, जो सम्पत्ति, अवैध कब्जे और विवाह सम्बन्धी मामलों से सम्बन्धित थीं।
आज प्रातः 11:00 बजे आयोजित दूसरी ऑनलाइन एन.आर.आई. मीटिंग के अवसर पर स. धालीवाल ने कहा कि इस अनूठी सेवा के माध्यम से पंजाब सरकार एन.आर.आई. की शिकायतों का निरंतर समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि एन.आर.आई. की शिकायतों की सुनवाई के लिए हर महीने के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मीटिंग की जाएगी।
धालीवाल ने कहा कि सभी जिलों के डीसी और एसएसपी को एनआरआई की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवासियों की समस्याओं को हल करने के आदेश जारी किए गए हैं।
इस अवसर पर एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब श्री प्रवीण कुमार सिन्हा, एआईजी श्री अजिंदर सिंह और एनआरआई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-
AI Impact Summit 2026: राघव चड्ढा ने उद्घाटन दिवस पर भारत में AI को बताया शक्ति और सुरक्षा का माध्यम -
मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द मोगा रैली में करेंगे शामिल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, अस्पताल से मिलने की उम्मीद -
पंजाब सरकार भावी पीढ़ियों के लिए पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है: मुख्यमंत्री -
बटाला में हेरोइन मामले में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब -
‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान में बड़ी सफलता: कलानौर से गुरकीरत सिंह नशे सहित गिरफ्तार, हरपाल चीमा ने कांग्रेस नेताओं के संबंध उजागर किए -
पंजाब सरकार ने 180 ईटीटी अध्यापक संघ की मांगों के समाधान में तेज़ी लाई, हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को दिए निर्देश -
श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला के लिए तैयार; हरजोत सिंह बैंस ने दी व्यापक व्यवस्थाओं के आदेश -
मान सरकार ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वर्ष भर की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया -
भाजपा छोड़ अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने जॉइन की ‘आप’, समर्थकों समेत शामिल -
बाजवा की टिप्पणी पर सियासी घमासान, ‘आप’ ने कांग्रेस नेतृत्व से तत्काल माफी की मांग की
