ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

OnePlus N6 लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट के साथ भारत में आया नया फोन

₹25,000 से कम कीमत में दमदार फीचर्स, Amazon Prime Day 2026 सेल में 4 जुलाई से बिक्री शुरू

OnePlus N6 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट के साथ ₹25,000 से कम में दमदार स्मार्टफोन।

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने अपनी नई N-सीरीज का पहला डिवाइस OnePlus N6 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर मिड-रेंज सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं।

कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन को ₹25,000 से कम कीमत में लॉन्च किया है, जिसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। फोन की सेल 4 जुलाई से Amazon Prime Day 2026 सेल के दौरान शुरू होगी।

OnePlus N6 में MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 आधारित OxygenOS पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि फोन को 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 2 बड़े OS अपग्रेड मिलेंगे। इसके अलावा, डिवाइस को IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

also read:- Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे…

फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा—पहला 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और दूसरा 6GB RAM + 128GB स्टोरेज। इसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹24,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत ₹1000 का प्राइम डे डिस्काउंट और बैंक कार्ड पर ₹2000 तक की छूट भी दी जा रही है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus N6 में 6.75-इंच HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जो AnTuTu पर 6 लाख से अधिक स्कोर करने में सक्षम बताया गया है।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का सिंगल कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है, जिससे हीटिंग की समस्या कम होती है।

बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिसमें 8000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है और 1600 चार्ज साइकल के बाद भी 80% क्षमता बनाए रखता है।

इस प्राइस सेगमेंट में OnePlus N6 का मुकाबला Infinix GT 30 5G+, vivo T4R 5G, Motorola Edge 60 Fusion 5G और OPPO K13 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button